Advertisement

मनोरंजन

'सोनू के टीटू...' फेम कार्तिक आर्यन दिखे गर्लफ्रेंड के साथ, PHOTOS

स्वाति पांडे
  • 22 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST
  • 1/7

कुछ दिनों पहले 'सोनी के टीटू की स्वीटी' फेम कार्तिक आर्यन ने बताया था कि वो रिलेशनशिप में हैं. 21 मार्च को कार्तिक को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर एक लड़की के साथ देखा गया. कहा जा रहा है कि वो उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल शर्मा हैं.

  • 2/7

SpotboyE की खबर के मुताबिक, कार्तिक की गर्लफ्रेंड का नाम डिंपल है. डिंपल इंडो-कनाडियन मॉडल हैं.

  • 3/7

खबरों के मुताबिक, कार्तिक और डिंपल एक साथ बहुत समय बिता रहे हैं. दोनों को पहले भी साथ में कई बार देखा जा चुका है.

Advertisement
  • 4/7

डिंपल का इंस्टाग्राम अकाउंट कार्तिक संग उनकी तस्वीरों से भरा हुआ है.

  • 5/7

कार्तिक का नाम इसके पहले नुसरत बरूचा संग जुड़ा था. दोनों ने साथ में 'प्यार का पंचनामा', 'आकाश वाणी', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में काम किया है.

  • 6/7

हालांकि कार्तिक पहले नुसरत संग अपने रिश्ते को नकार चुके हैं. उन्होंने कहा था कि हम बहुत अच्छे दोस्त हैं.

Advertisement
  • 7/7

कार्तिक के लिए ये सेलिब्रेशन का टाइम है. उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है.

Pictures: Yogen Shah

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement