Advertisement

मनोरंजन

पति के इग्नोर करने से दुखी हैं राखी सावंत! रोते हुए बयां किया दर्द

aajtak.in
  • 23 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST
  • 1/9

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने जबसे शादी की है वो चर्चा में बनी हुई हैं. मैरिड लाइफ को राखी पति के बिना ही बिता रही हैं. दरअसल उनके पति रितेश लंदन में हैं. राखी सोशल मीडिया पर कभी कभी उदास और रोते हुए वीडियो शेयर करती हैं.

  • 2/9

राखी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रोते हुए कह रही हैं- तुम जो बोलोगे मैं करूंगी, जो बोलोगे सुनूंगी, लेकिन हमें इग्नोर मत करो यार. मैं नहीं रह सकती हूं. आपको मेरे ऊपर जरा भी तरस नहीं आता है ना. मैं आपको बहुत प्यार करती हूं.

  • 3/9

इससे पहले भी राखी सावंत ने एक डायलॉग वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने कहा- एक औरत दुनिया का बड़े से बड़े दुख झेल सकती है लेकिन पता है कब, जब उसका पति उसके साथ हो.

Advertisement
  • 4/9

राखी सावंत अपने पति को कितना मिस करती हैं, ये उनकी इंस्टा प्रोफाइल से मालूम पड़ता है. राखी सावंत के फैंस का कयास है कि एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में कुछ सही नहीं चल रहा है.

  • 5/9

राखी सावंत के पति को अभी किसी ने नहीं देखा है. राखी ने अभी तक पति को सीक्रेट ही रखा है. दुल्हन के रूप में राखी की सिंगल तस्वीर ही दुनिया के सामने आई है.

  • 6/9

राखी का कहना है कि उनके पति रितेश शर्मीले हैं. वे मीडिया से दूर रहना चाहते हैं इसलिए अब तक कैमरे के सामने नहीं आए हैं. लेकिन जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है.

Advertisement
  • 7/9

राखी 29 सितंबर से शुरू हो रहे बिग बॉस 13 के ग्रैंड प्रीमियर में परफॉर्म करेंगी. बिग बॉस में राखी अपने पति को पहली बार दुनिया के सामने लेकर आएंगी. ये खुलासा खुद राखी ने किया है.

  • 8/9

पति की तारीफ करते हुए एक इंटरव्यू में राखी ने कहा था- रितेश काफी हैंडसम हैं. वे मेरे दिल का टुकड़ा हैं. मुझे डर है कि कहीं मेरे पति को किसी की नजर ना लग जाए.

  • 9/9

राखी ने कहना है कि वे 2020 तक बच्चे प्लान कर रही हैं. राखी सावंत ने अपने सास-ससुर की भी तारीफ की है.


Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement