बॉलीवुड के लेटेस्ट मैरिड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह अपनी ऑफस्क्रीन हलचल के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. फिलहाल दोनों के पास प्रफेशनल फ्रंट पर कुछ खास प्रोजेक्ट्स नहीं हैं लिहाजा दोनों छुट्टियों का खूब मजा ले रहे हैं. इन दोनों स्टार्स के इनकम सोर्स की बात करें तो आप इस बात को जानकर चौंक जाएंगे कि बिपाशा अपने पति करण से 8 गुना अमीर हैं...
वेबसाइट (afterfeed.com) की रिपोर्ट ने करण और बिपाशा की इनकम के बारे में कई खुलासे किए हैं. बिपाशा की कमाई का मुख्य साधन ब्रांड एंर्डोसमेंट्स हैं. खबरों की मानें तो बिपाशा के पास तीन महंगे घर हैं. उनके पास दो घर मुंबई में हैं और एक घर
कोलकाता में.
बिपाशा बसु स्टेज शोज के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो करण सिंह ग्रोवर की नेटवर्थ इनकम 13.4 करोड़ रुपये है. उनके पास एक घर और एक लग्जरी कार है.
बिपाशा के पास अपने पति करण के मुकाबले ज्यादा कारें और घर है. बिपाशा बसु के पास 3 लग्जरी घरों के अलावा 3 लग्जरी कारें भी हैं. बिपाशा के पास एक पॉर्श, एक ऑडी 7 और एक cutesy बीटल कार है.
करण सिंह ग्रोवर एक दिन के शूट का करीब 80,000 रुपये चार्ज करते हैं.
करण सिंह ग्रोवर की कमाई का मुख्स साधन टीवी शोज हैं.