बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 18 जुलाई 2019 को तीसरी बार पिता बने हैं. अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म से अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड बेहद खुश हैं. अर्जुन रामपाल ने अपने न्यूलीबॉर्न बेटे की क्यूट फोटो शेयर करते हुए अपने बेटे के नाम के बारे में जानकारी दी है.
अर्जुन के फोटो में उनके नन्हे बेटे की हल्की सी झलक नजर आ रही है. अर्जुन अपने लिटिल प्रिंस के नन्हे-नन्हे हाथ थामे हुए हैं. बेटे संग अर्जुन की ये फोटो बेहद क्यूट है. अर्जुन ने बेटे की इस फोटो को एक इमोशनल मैसेज के साथ शेयर किया है.
अर्जुन ने लिखा, 'आंसु, खुशी, आभार और रोशनी से बनी एक कीमती चीज. हमारी जिंदगी में इंद्रधनुष के सभी रंग भर गए. हम बहुत लकी महसूस करते हैं. जूनियर रामपाल का हमारे जीवन में स्वागत है. आप सभी का शुक्रिया आपके प्यार और खूबसूरत दुआओं के लिए. बेबी अरिक रामपाल को हैलो कहिए.'
अर्जुन रामपाल के इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम अरिक रामपाल रखा है. बता दें कि जब से अर्जुन के घर नन्हा मेहमान आया है तब से वो और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला अपने न्यूलीबॉर्न बेटे की क्यूट तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं.
बीते दिन ही गैब्रिएला ने बेटे संग एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी. फोटो में गैब्रिएला अपने नन्हे बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रही थीं. फोटो में बेटे का मुंह पीछे की तरफ था. बेटे की जन्म की खुशी गैब्रिएला के चेहरे पर साफ नजर आई. गैब्रिएला ने अपने क्यूट फोटो को कैप्शन दिया था, 'थकी हूं लेकिन प्यार में हूं.'
गैब्रिएला से पहले अर्जुन रामपाल ने अपने नन्हे बेटे की फोटो शेयर की थी. फोटो में अर्जुन अपने लिटिल प्रिंस के नन्हे हाथ थामे हुए दिखाई दिए थे. अर्जुन ने अपने फोटो को कैप्शन दिया था, "Ufff!"
स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक, गैब्रिएला की डिलीवरी सिजेरियन हुई है. बता दें कि बेटे से पहले अर्जुन की दो बेटियां भी हैं माहिका और मायरा. दोनों बेटियां पहली वाइफ मेहर जेसिया से हैं. अर्जुन के पिता बनने की खबर सुनते ही उनकी दोनों बेटियां अर्जुन से मिलने हॉस्पिटल पहुंची थीं. गैब्रिएला को जब हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था उस वक्त भी उनकी दोनों बेटियां साथ थीं.
अर्जुन और ग्रैबिएला के रिश्ते की बात करें तो ऐसी खबरें हैं कि दोनों पिछले 1 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कपल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी. दोनों की अभी शादी नहीं हुई है.