अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार आम तौर पर लाइम लाइट से दूर ही रहते हैं, लेकिन कभी न कभी यहां वहां वह फोटोग्राफर्स के कैमरे में कैद हो ही जाते हैं. इसी तरह वह हाल ही में जूहू में अपनी एक दोस्त के साथ नजर आए. महज 16 साल के आरव अपनी एक दोस्त के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते दिखे. ऊपर से नीचे तक ब्लैक आउटफिट पहने आरव ने ब्लैक कलर की ही हाफ जैकेट पहनी हुई थी.
पिछले दिनों जब अक्षय अपनी फइल्म गोल्ड का प्रमोशन कर रहे थे तो उनसे उनके बेटे के बारे में पूछा गया. अक्षय ने पूछा गया कि आरव कब बॉलीवुड में डेब्यू करेगा?
इस पर अक्षय ने बताया कि उनके बेटे की रुचि सिर्फ पढ़ाई में है. एक बार वह मुंबई में अपनी पढ़ाई पूरी कर लेगा तो इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई जाएगा.
इस हिसाब से ऐसा लगता नहीं है कि आरव का फिलहाल स्क्रीन पर आने का कोई प्लान है.
आरव पर्दे पर आए या नहीं लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो उसके पिता की ही तरह उसे सिल्वर स्क्रीन के लायक बनाती हैं. आरव के पास लीड हीरो लायक फेस कट है और वह अपने पिता की ही तरह एक मार्शल आर्टिस्ट है.
महज 14 साल की उम्र में आरव ने फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट ले ली थी. इसके अलावा उनकी हाइट और चौड़ाई भी अपने पिता जैसी ही है.