फीमेल डायरेक्टर गीतू मोहनदास के होने से कैसे खास बनी टॉक्सिक, यश ने बताया

टॉक्सिक में यश पहली बार एक फ़ीमेल डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ काम कर रहे हैं और इसे वो एक रिफ्रेशिंग बदलाव मानते हैं. उनका कहना है कि फ़ीमेल डायरेक्टर का, एक्शन और इमोशन्स को देखने का नजरिया अलग होता है.

Advertisement
यश ने बताया टॉक्सिक में फ़ीमेल डायरेक्टर का होना क्यों है खास (Photo: Instagram/@getu_mohandas; toxic_themovie) यश ने बताया टॉक्सिक में फ़ीमेल डायरेक्टर का होना क्यों है खास (Photo: Instagram/@getu_mohandas; toxic_themovie)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

KGF जैसी धुआंधार गैंगस्टर फिल्म के बाद जब सुपरस्टार यश ने फ़ीमेल डायरेक्टर के साथ टॉक्सिक अनाउंस की तो लोग थोड़े सरप्राइज हुए. पिछले दो दशकों में नॉर्थ से साउथ तक कई दमदार फ़ीमेल डायरेक्टर्स ने अपनी अच्छी पहचान बनाई है. टॉक्सिक की डायरेक्टर गीतू मोहनदास भी उन्हीं में से एक हैं.

यश और उनके साथ आने में ज्यादा बड़ा सरप्राइज ये था कि टॉक्सिक एक गैंगस्टर फिल्म है. इसके स्केल और स्टाइल में मेकर्स कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो इंडियन सिनेमा ने अभी तक नहीं किया. लेकिन इंडिया में एक्शन अभी तक पुरुष डायरेक्टर्स का ही जोन माना जाता रहा है. ऐसे में गीतू का यश को डायरेक्ट करना एक बड़ा सरप्राइज था. अब यश ने बताया है कि फ़ीमेल डायरेक्टर के साथ एक्शन करना उनके लिए कैसा एक्सपीरियंस रहा.

Advertisement

गीतू की एक्शन फिल्म से बहुत खुश हैं यश
सिनेमाकॉन 2026 में रामायण प्रमोट करने यश ने कई इंटरव्यू दिए थे, जो अब धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं. वहां उन्होंने रामायण के साथ-साथ टॉक्सिक के बारे में भी बातें कीं. ऐसे ही एक इंटरव्यू की क्लिप यश के एक फैन क्लब ने शेयर की है.

गीतू के साथ एक्शन फिल्म करने के बारे में यश ने बताया, 'ये सबसे एक्साइटिंग पार्ट था. जब आप एक्शन फिल्म की बात करते हैं, तो इंडिया में ये मोस्टली मेल डायरेक्टर्स तक ही सीमित रहा है. एक फ़ीमेल की नजर से इतने बड़े स्केल की गैंगस्टर फिल्म, एक बहुत नई और रिफ्रेशिंग चेंज है.' यश ने बताया कि एक फ़ीमेल डायरेक्टर की नजर से कई इमोशन्स, जैसे रोमांस या सेन्शुअलिटी बहुत अलग तरीके से निकलकर आते हैं. ये बात उन्हें टॉक्सिक करते हुए समझ आई.

Advertisement

गीतू के काम करने के तरीके के बारे में यश ने कहा, 'उनकी सोच बहुत स्पष्ट है और वो जो कुछ भी करती हैं, उसमें उनका पूरा विश्वास होता है. वो बेहतरीन राइटर हैं, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा.'

टॉक्सिक 4 जून को रिलीज होनी है. इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेसेज हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक और ट्रेलर्स में अभी तक यश ही एक्शन करते नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेसेज के किरदार छुपाकर रखे गए हैं. जब उनके कैरेक्टर रिवील होंगे तभी समझ आएगा कि असल में गीतू क्या दिलचस्प कहानी लेकर आ रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement