तमिलनाडु के CM विजय को मिला विराट से खास ग‍िफ्ट, ज‍िसे पाने को तरसते हैं कोहली फैन्स

तमिलनाडु के CM विजय की एक तस्वीर सामने आई है. जिसमें वो विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाले MRF बैट के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो काफी वायरल हो रही है.

Advertisement
CM विजय को मिला विराट का बैट (Photo: x/@CMOTamilnadu/PTI) CM विजय को मिला विराट का बैट (Photo: x/@CMOTamilnadu/PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

तमिल सिनेमा के 'थलापति' से तमिलनाडु के 'जननेता' बने सी. जोसेफ विजय इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही उन्हें चारों तरफ से बधाइयां और गिफ्ट मिल रहे हैं. हाल ही में फिल्म डायरेक्टर वेंकट प्रभु से एक बेहद खास नंबर प्लेट मिलने के बाद, अब शुक्रवार को विजय को एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसे वो फैंस के साथ शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए.

Advertisement

दरअसल  मशहूर टायर कंपनी MRF की टीम ने नए मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के ऑटोग्राफ वाला एक क्रिकेट बैट गिफ्ट किया. इस खास और बेशकीमती तोहफे को पाकर सीएम विजय अपनी खुशी नहीं छुपा पाए और उन्होंने मुस्कुराते हुए इस बैट के साथ फोटो भी खिंचवाईं.

कोहली के बैट के साथ विजय
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उस समय हलचल मच गई, जब सचिवालय से CM विजय की कुछ फोटो सामने आईं. दरअसल, MRF कंपनी की टॉप मैनेजमेंट टीम तमिलनाडु में अपने कामकाज और बिजनेस को लेकर चर्चा करने सीएम विजय से मिलने पहुंची थी. 

इस बैठक में औपचारिक बातचीत के बाद, टीम ने विजय को विराट कोहली के साइन किया हुआ एक क्रिकेट बैट गिफ्ट किया. इस दौरान मोनोक्रोम सूट और कंधे पर पारंपरिक अंगवस्त्रम वाले लुक में विजय नजर आए. उन्होंने इस ऑटोग्राफ वाले बैट को हाथ में थामकर पोज दिए.

Advertisement

सिनेमा को अलविदा और राजनीति में कदम
सालों तक तमिल सिनेमा पर राज करने के बाद, विजय ने साल 2024 में 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) पार्टी बनाकर राजनीति में एंट्री का एलान किया था. पहले माना जा रहा था कि फिल्म 'द गोट' (The GOAT) उनकी आखिरी फिल्म होगी, लेकिन उन्होंने फैंस की खातिर डायरेक्टर एच. विनोद के साथ एक और आखिरी प्रोजेक्ट साइन किया, जिसका नाम 'जननेता' है. राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से ठीक पहले ये रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से इसे अप्रूवल नहीं मिला. अब इसी ऑफिशियल रिलीज का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement