मेडिकल स्टूडेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सेजल पवार इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट पर भद्दा कमेंट करने पर उनके खिलाफ एक्शन लिए जा रहे हैं. सेजल पर हुए लीगल एक्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने उन्हें 15 दिनों के लिए जबरन छुट्टी पर भेज दिया है. इसके अलावा सेजल क्रिकेटर्स संग अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं.
क्रिकेटर्स को लेकर सेजल ने खोले राज
दरअसल, प्रणित मोरे के शो में सेजल ने ये खुलासा किया था कि कई IPL क्रिकेटर्स उन्हें मैसेज करते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटर पृथ्वी शाह और आयुष बडोनी संग उनके चैट्स लीक हो गए. ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं कि सेजल पवार क्रिकेटर पृथ्वी शाह और आयुष बडोनी को डेट कर चुकी हैं.
इतना ही नहीं, प्रणित मोरे के शो के बाद सेजल पवार ने Filmymantra संग इंटरव्यू में खुद क्रिकेटर पृथ्वी शाह संग अपने रिश्ते को एक्सेप्ट किया. अब उनके इंटरव्यू के क्लिप भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. पृथ्वी शाह संग सेजल पवार की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है.
सेजल से पूछा गया कि वो किसे डेट कर रही थीं? इसपर पहले उन्होंने कहा- वो एक क्रिकेटर था. लेकिन वो बहुत मासूम था. मगर मैंने म्यूचुअली ब्रेकअप किया था. तो प्रणित ने पूछा कि म्यूचुअली कुछ नहीं होता है. किसने पहले ब्रेकअप किया? तो मैंने उसे बोला कि उसे काफी इनसिक्योरिटी थी, मुझे सिंगिंग, क्लब, कॉन्सर्ट में जाना पसंद है. मुझे मेरी आजादी चाहिए थी. लेकिन वो पजेसिव था. मगर स्वीट था और ईमानदार भी था.
सेजल से आगे पूछा गया कि उन्होंने प्रणित मोरे के शो में कहा था कि उन्हें क्रिकेटर्स के काफी डीएम्स आए हैं, तो अब तक किस किसके आए हैं? इसपर सेजल ने कहा- आजकल ज्यादातर इंफ्लुएंसर्स को क्रिकेटर्स के डीएम्स आ रहे हैं. मुझे तो बहुत सारे क्रिकेटर्स के आए हैं. मुझे किसी का नाम नहीं लेना. लोगों ने वैसे तो सही अनुमान लगा ही लिया है. हालांकि, सेजल आगे बोलीं- पृथ्वी शाह ने मुझे मैसेज किए थे. मैंने उसका नाम भी लिया था. फिर धीरे-धीरे हमारी बातें आगे बढ़ी थीं.
मुश्किल में फंसीं सेजल
बता दें कि प्रणित मोरे को शो में सेजल पवार ने डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाया था. उनके क्लिप वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई. देखते ही देखते ये मुद्दा काफी बढ़ गया. सेजल के खिलाफ लीगल एक्शन लिया गया. कॉलेज प्रशासन ने उन्हें 15 दिनों के लिए जबरन छुट्टी पर भेज दिया है. इस दौरान सेजल को उनके केईएम अस्पताल (KEM Hospital), सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज परिसर और हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क