टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी अदायगी से फैंस पर अपना जादू चला चुकी हैं. इसमें एक नाम हैं एक्ट्रेस लवीना टंडन का, जो टीवी के पॉपुलर सीरियल जोधा अकबर में रुकैया बेगम के किरदार से मशहूर हैं. वह अपने इस किरदार से इसलिए मशहूर थीं क्योंकि उनका रोल बेहद जिद्दी और अड़ियल किस्म का था. हालांकि अब लवीना टीवी इंडस्ट्री से दूर है. इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है.
Buzzzooka Prime को दिए इंटरव्यू में लवीना ने बताया कि मैं बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता कपूर और ज़ी टीवी की शुक्रगुजार हूं. जोधा अकबर शो काफी स्पेशल रहा. हालांकि इस शो के बाद मैंने कई अच्छे प्रोजेक्ट्स में काम किया.'
लवीना टीवी को लेकर क्या कहा?
लवीना काफी समय से टीवी सीरियल से दूर है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं पीछे पलटकर देखती हूं. मैं खुद को कंपेयर करती हूं कि आज मैं कहां हूं, और पहले कहां थी. मैं ऊपर ही जा रही हूं, नीचे तो नहीं आ रही ना. लेकिन हां, कभी-कभी रियलिटी शोज के बारे मैं सोचती हूं कि काश मैं 'खतरों के खिलाड़ी' कर पाती, 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा' कर पाती. बिग बॉस के लिए भी फील हुआ. वहां मेरे इंटरव्यू हो चुके हैं, तो वो मेरे लिए अचीवेबल है. वहां मैं दिख सकती हूं. मुझे ऑफर मिले हैं. लेकिन मुझे डांस का शौक है. मुझे डांस शोज चाहिए.'
OTT पर एक्ट्रेस ने की बात
लवीना टंडन इस वक्त दो OTT सीरीज में नजर आ रही हैं. एक 'अनदेखी' और दूसरी 'लुक्खे'. इस पर बात करते हुए लवीना ने कहा, 'अनदेखी के लिए तो मैंने मेनिफेस्ट किया था. ये ऐसे शोज थे, जो मैंने देखे थे. मैं इससे काफी इंप्रेस हुई थी और मैं चाहती थी कि मुझे इसमें काम का मौका मिले. अनदेखी सीजन 2 में मैं एक्टर्स को स्क्रिप्ट देती थी, लेकिन अगले ही सीजन 3 और 4 मैं मुझे काम काम करने का मौका मिला.'
लुक्खे को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, 'ये शोज बहुत अच्छा था. मैंने लोगों को गालियां दी, ड्रग्स बेचा और बंदूक हाथ में लेकर चलीं. ये मेरे टाइप का रोल है. मैं इसके लिए काफी एक्साइटेड हूं.'
रजत टोकस को लेकर क्या कहा?
बता दें कि रजत टोकस इस समय काफी बदल गए हैं और टीवी इंडस्ट्री से भी दूर है. लवीना और रजत ने जोधा अकबर के अलावा 'पृथ्वीराज चौहान' और 'चन्द्र नन्दिनी' में काम किया है. जब इस बारे में लवीना से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरी रजत से बिल्कुल बात नहीं होती है. मेरे पास उनका फोन नंबर भी नहीं है. हमने कभी बात भी नहीं की. वो काफी प्रोफेशनल और बेहतरीन एक्टर है. हमने कभी चिल नहीं किया. हमने सिर्फ सीरियल करते वक्त ही चिल किया. लेकिन जब वो बड़े हुए तो उन्होंने अपने काम को ही प्राथमिकता दी. उसके बाद हम सिर्फ सेट पर मिले और कभी बात नहीं हुई.
शादी को लेकर क्या कहा?
जब एक्ट्रेस से शादी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे तो नाम में ही प्यार है. मैं 2-3 रिलेशनशिप में रही हूं, लेकिन बात नहीं बन पाई. लेकिन अगले 2-3 सालों में शादी कर लूंगी. मेरी जिंदगी में बहुत सारा प्यार है. फिलहाल करियर पर फोकस हैं. मेरी मम्मी भी मेरे लिए लड़का ढूंढ रही है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क