पहले विरुष्का, अब हार्दिक-माहिका, ग्राउंड पर 'रोमांस', केमिस्ट्री हिट कराने का बना फॉर्मूला?

क्रिकेट के मैदान पर अब सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की लव स्टोरी भी सुर्खियों में रहती है. लेटेस्ट बज हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को लेकर बना हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप के फिनाले में उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींचा. खिलाड़ियों के लेडीलव संग ग्राउंड में दिखने वाले रोमांस ने हर तरफ हल्ला मचा रखा है.

Advertisement
क्रिकेटर्स की लेडीलव संग ग्राउंड पर छाई केमिस्ट्री (Photo: Social Media) क्रिकेटर्स की लेडीलव संग ग्राउंड पर छाई केमिस्ट्री (Photo: Social Media)

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

एक जमाने में क्रिकेट का मैदान सिर्फ क्रिकेटर्स, उनके खेल के लिए चर्चा में रहता था. मास्टर ब्लाटर सचिन तेंदुलकर का सेंचुरी बनाने से चूकना हो या सौरव गांगुली का जर्सी उतारना खुशी मनाना... लेजेंड्स की शानदार पारी और क्रिकेटिंग स्टाइल के लिए ये खेल सुर्खियों में रहता था. फिर आया विराट कोहली का दौर.. यूथ के बीच वो अपने एग्रेशन की वजह से हिट हुए. विरोधी खिलाड़ी संग बहस करना हो या हारने पर गुस्सा दिखाना...विराट अपने नेचर के लिए जितना ट्रोल हुए, उतना ही उनका फैंडम भी बढ़ा. इसके बाद विराट की जिंदगी में आईं बॉलीवुड की लीडिंग लेडी अनुष्का शर्मा. उनकी लव स्टोरी के किस्से फिल्मी गलियारों से निकलकर क्रिकेट ग्राउंड तक चले.

Advertisement

विरुष्का का 'लव इन स्टेडियम' 
हालांकि ऐसा नही था कि उनसे पहले क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड या पत्नियां स्टेडियम में नहीं आती थीं. लेकिन विराट-अनुष्का का पेयर कुछ हटके था. एक क्रिकेट का बड़ा स्टार और दूसरी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस.. दोनों का साथ आना नेशनल न्यूज बन गया था. उनकी एक झलक पाने का लोग इंतजार करते थे. स्टैंड्स में खड़े होकर अनुष्का अपने लव ऑफ लाइफ विराट को चीयर करती थीं. ग्राउंड से विराट लेडीलव पर प्यार लुटाते थे. कभी फ्लाइंग Kiss देते, कभी उनसे इशारों बातें करते. विराट के चौके-छक्कों पर अनुष्का खुशी से झूमने लगतीं. ग्राउंड पर प्यार को इजहार करने का ट्रेंड इसी पावर कपल ने शुरू किया था. विरुष्का का 'लव इन स्टेडियम' ट्रेंड शादी के बाद भी जारी रहा. आज भी पति को चीयर करने का एक्ट्रेस कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. दोनों की मैजिकल केमिस्ट्री के लोग दीवाने हैं.

Advertisement

विरुष्का की तरह आज हर दूसरा खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में अपनी लव स्टोरी को भुना रहा है. यूथ को इंस्पायर करने वाले विराट-अनुष्का की देखा देखी बाकी क्रिकेटर्स भी मैच के दौरान आशिकी फरमा रहे हैं. फील्ड पर लेडीलव पर प्यार लुटाने वाले क्रिकेटर्स में हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल शामिल हैं.

हार्दिक-माहिका
हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फिनाले में हार्दिक और माहिका का रोमांस देखने को मिला था. मैच जीतने के बाद गाउंड पर कपल को लवी डवी होते देखा गया. कभी वो एक दूसरे का हाथ पकड़ते, कभी पोडियम पर लेटकर बातें करते, एक दूसरे में खोए हार्दिक-माहिका का विक्ट्री डांस भी वायरल हुआ. उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री के चर्चे पूरी दुनिया में हो रहे हैं. वो बात अलग है लोग उन्हें सरेआम यूं आशिकी दिखाने के लिए लताड़ भी लगा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ये कपल विरुष्का बनना चाहता है. किसी ने हार्दिक-माहिका के रोमांस को छपरी एक्ट बताया. इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें हार्दिक ग्राउंड से माहिका को खाना खाने को बोलते दिखे. उन्हें प्लाइंग Kiss किया. हार्दिक के एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक संग भी केमिस्ट्री के चर्चे थे. एक्स गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया भी क्रिकेटर के मैच देखने स्टेडियम आती थीं.

Advertisement

ईशान किशन-अदिति
टी-20 वर्ल्ड कप मैच के फाइनल में ईशान किशन और मॉडल अदिति हुंडिया की जोड़ी भी लाइमलाइट में रही. स्टैंड्स से अदिति के कई फोटोज वायरल हुए. उनकी खूबसूरती के चर्चे होने लगे. लोग उनके बारे में गूगल करने लगे. ग्राउंड पर ईशान ने लेडीलव को गाल पर Kiss भी किया था. इंटरनेट पर उनकी शादी के चर्चे हो रहे हैं. ईशान के दादा की इस रिश्ते को मिली मंजूरी की बात हो रही है. एक मैच ने अदिति को रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया.

युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर धनश्री से शादी की थी. उस वक्त पति को सपोर्ट करने धनश्री स्टेडियम में नजर आती थीं. दोनों की वाइब ऑडियंस को पसंद आई. धनश्री से तलाक के बाद आरजे महवश संग चहल का नाम जुड़ा. अफेयर की खबरों ने महवश को लाइमलाइट में रखा. वो भी चहल को सपोर्ट करने स्टेडियम में दिखतीं. हालांकि उनके रिश्ते बिगड़ चुके हैं.

रोहित शर्मा-रितिका
रोहित शर्मा और रितिका की केमिस्ट्री भी खूब वायरल हुई. रोहित की बैटिंग के दौरान रितिका हमेशा अपनी उंगलियां बांधकर बैठी रहती हैं. उनकी उंगलियां तभी खुलती हैं जब रोहित शतक लगा लें या आउट हो जाएं. रितिका का ये प्यारा जेस्चर क्रिकेट लवर्स के बीच हिट है.

Advertisement

क्रिकेटर संग नाम जुड़कर हुईं वायरल
एक वक्त था जब शोबिज में फेम पाने के लिए हसीनाओं को सालों स्ट्रगल करना पड़ता था. लेकिन आज एक फॉर्मूला हिट है... किसी भी क्रिकेटर संग नाम जोड़ लो, स्टेडियम में उसे चीयर कर लो.. आप रातोंरात वायरल हो जाते हैं. लिंकअप रूमर्स फेम पाने का शॉर्टकट बन गया है. गाउंड पर दिखने से कपल की ऑरा फार्मिंग स्ट्रॉन्ग होने के साथ, केमिस्ट्री का बज बनता है, फैंडम बढ़ता है और उन्हें इंटेंट फेम पाने का मौका मिलता है. तभी क्रिकटर्स की वाइव्स/गर्लफ्रेंड के बीच 'लव इन स्टेडियम' कॉन्सेप्ट हिट फॉर्मूला बन चुका है. 

आपको याद होगा कैसे ऋषभ पंत संग अफेयर की खबरों ने उर्वशी रौतेला को ट्रेंड में ला दिया था. कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस जानबूझकर क्रिकेटर्स संग नाम जोड़कर पीआर करती हैं. खुशी मुखर्जी ने बीते दिनों सूर्यकुमार यादव के उन्हें मैसेज करने का झूठा दावा किया था. एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित और सारा अली खान के शुभमन गिल संग अफेयर की फेक न्यूज चर्चा में रहती हैं. पीआर और फेक पब्लिसिटी स्टंट को इन दिनों जमकर परोसा जा रहा है. लेकिन व्यूज और फेम को पाने की हर होड़ में हर सेलेब्स विरुष्का नहीं बन पाता. इसकी वजह विराट-अनुष्का का रियल ऑरा और प्यार है, तभी आज भी वो फैंस के फेवरेट बने हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »