यूट्यूबर सौरव जोशी करोड़पति यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं. महज 25 साल की उम्र में उन्होंने जो बड़ा मुकाम हासिल किया है, इसकी लोग ताउम्र कल्पना करते रह जाते हैं. वो यूट्यूब के धुरंधर खिलाड़ी हैं, जो व्यूज बटोरना जानते हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव के यूट्यूब पर 39.9M सब्सक्राइबर्स हैं. अपनी मेहनत की बदौलत आज वो लैविश लाइफ जीते हैं. व्लॉगिंग की मदद से उन्होंने हाई टेक सुविधाओं से लैस महलों जैसा एक घर बनवाया है. जिसकी कीमत करोड़ों में है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
लेकिन ये क्या...सौरव को अब हाई-टेक घर बनाने का अफसोस हो रहा है. इसका खुलासा खुद यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में किया है. हाई-टेक सुविधाओं से घरवाले ही परेशान हो रहे हैं.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
लेटेस्ट व्लॉग में सौरव ने बताया कि उनके घर में लाइट की दिक्कत है. पत्नी अवंतिका लिफ्ट में फंस गई हैं. वो लिफ्ट के अंदर परेशान हो रही हैं.
Photo:Screengrab
अवंतिका ने बताया कि लिफ्ट के बटन काम नहीं कर रहे हैं. सौरव की मां बहू को लिफ्ट के अंदर फंसा देख बेटे को डांटती हैं.
Photo:Screengrab
वो कहती हैं- तुझे कहा था लिफ्ट मत लगा. क्यों लगाई तूने. जरूरी था लगाना, सीढ़ियों से आते-जाते. फिर सौरव की चाची ने आकर बताया कि वो भी एक बार लिफ्ट में फंसी थीं. तब वो लिफ्ट को हाथ से खींचकर बाहर निकली थीं.
Photo:Screengrab
वहीं ट्रिक घरवालों ने अवंतिका पर ट्राई की. अवंतिका लिफ्ट खोलकर बाहर निकलीं. वो डर गईं. उन्होंने कहा कि आगे से वो लिफ्ट में नहीं जाएंगी.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव के घर में एक वॉल बनी है, जहां उन्होंने महंगे शोपीस रखे हैं. सौरव की मां ने बेटे के इन शोपीस का मजाक उड़ाया. कहां कि ये क्या है, इन्हें क्यों लाया है. मेरा इन्हें देखने का मन नहीं है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव ने फैंस से कहा- बड़ा, हाईटेक घर बनाने में बड़ी दिक्कत है. अगर आप लोग भी घर बनाओगे तो सिंपल बनाना. उनकी मां ने कहा- अब आई अक्ल. मैं कहती थी घर सिंपल बना.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव के दादी-दादी कमरे की लाइट ऑन नहीं कर पाते. कमरे में एंट्री करने के लिए उनके पापा को आना पड़ता है. क्योंकि सौरव ने कोड-लॉक लगा रखा है. यूट्यूबर ने दादा से माफी मांगी.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
सौरव का ये घर मॉर्डन और हाई-टेक है. घर में लिफ्ट लगी है. स्पेशियस ड्राइंग रूम, लग्जूरियस इंटीरियर, मॉड्यूलर किचन, गेमिंग रूम है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs
उनकी नेटवर्थ 25-40 करोड़ बताई जाती है. उनका ये घर उत्तराखंड में है. इसकी झलक फैंस को व्लॉग्स में नजर आती है.
Photo: Instagram @souravjoshivlogs