Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

शोहरत-दौलत छोड़ जब स्टार्स बने संन्यासी, गुफाओं में बिताए दिन, मांगी भिक्षा

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST
  • 1/9

ग्लैमर वर्ल्ड हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है. इसमें एंट्री लेने वाले कई सेलेब्स संभल कर चलते हैं, तो कई मोहमाया से परेशान हो जाते हैं.

PHOTO: Social Media  

  • 2/9

चकाचौंध भरी दुनिया से परेशान होकर कई सेलेब्स इसे टाटा-बाय-बाय भी कर चुके हैं. ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर इन स्टार्स ने भक्ति का मार्ग चुना और संन्यासी बन गए. 
 

PHOTO: Social Media 

  • 3/9

विनोद खन्ना बॉलीवुड के सक्सेसफुल और हैंडसम अभिनेताओं में से थे. एक समय पर उन्हें अमिताभ बच्चन के लिए बड़ी चुनौती माना जाने लगा. वो अपने करियर के पीक पर थे जब एक्टिंग छोड़ संन्यास लेने का फैसला किया. 

PHOTO: Social Media 

Advertisement
  • 4/9

विनोद खन्ना सबकुछ छोड़कर ओशो की शरण में चले गए. एक्टर के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया था. 

PHOTO: Social Media 

  • 5/9

बरखा मदान 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. उन्होंने 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय-सुष्मिता सेन को तगड़ी टक्कर दी थी. 

PHOTO: Instagram @barkhamadan17

  • 6/9

बरखा ने 2012 में बौद्ध धर्म अपनाने का फैसला लिया और अब वो ग्लैमर वर्ल्ड से दूर संन्यासी की जिंदगी जी रही हैं. 

PHOTO: Instagram @barkhamadan17

Advertisement
  • 7/9

अनघा भोसले 'अनुपमा' में नंदिनी का रोल निभाकर फेमस हुई थीं. 23 की उम्र में उन्होंने एक्टिंग छोड़कर कृष्ण भक्ति की राह पकड़ ली. अनघा का अचानक एक्टिंग छोड़ना फैन्स के लिए झटका था.

PHOTO: Instagram @anagha_bhosale

  • 8/9

नुपुर अलंकार टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं. कोविड में मां के जाने के बाद नुपुर को जिंदगी की असलियित का एहसास हुआ. एक्ट्रेस ने 2023 में अपने 27 साल के एक्टिंग करियर को अलविदा कह संन्यास ले लिया. अब वो झोपड़ी में रहती हैं और भिक्षा मांगकर जिंदगी गुजार रही हैं.

PHOTO: Social Media

  • 9/9

इशिका तनेजा भी फिल्मी दुनिया छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ चुकी हैं. शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज से गुरु दीक्षा लेने के बाद उन्होंने संन्यासी बनने का फैसला किया था.

PHOTO: Facebook@ishikatanejaofficial

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement