भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को तो आपने फील्ड पर कई बार धमाल मचाते हुए देखा है. लेकिन इस बार शुभमन की प्यारी बहन शहनील गिल चर्चा में बनी हुई हैं.
( Photo: Instagram @shahneelgill)
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि शुभमन गिल की बहन शहनील एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि शहनील करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में दिखाई देंगी.
( Photo: Instagram @shahneelgill)
पहले सीजन की सक्सेस के बाद धोखेबाजी और माइंड गेम्स से भरपूर द ट्रेटर्स फिर से दस्तक देने जा रहा है. बताया जा रहा है कि टीवी की दुनिया के कई धुरंधर सितारों समेत शहनील गिल भी कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हो रही हैं.
( Photo: Instagram @shahneelgill)
हालांकि, शो में शहनील गिल की एंट्री अभी कंफर्म नहीं हुई है. लेकिन उनका नाम सामने आते ही फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं, क्योंकि शुभमन गिल को मैदान पर छक्के-चौंके लगाते हुए तो सभी ने देखा है. फैंस अब उनकी बहन को माइंड गेम्स खेलता देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
( Photo: Instagram @shahneelgill)
शहनील गिल की बात करें तो सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं. शहनील अक्सर शुभमन संग तस्वीरें शेयर करती हैं. दोनों का खूबसूरत बॉन्ड फोटोज में साफ नजर आता है.
( Photo: Instagram @shahneelgill)
शहनील काफी ग्लैमरस और बोल्ड भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें मौजूद हैं, जिनसे नजरें हटाना भी मुश्किल लगता है.
( Photo: Instagram @shahneelgill)
शहनील की प्रोफाइल देख पता चलता है कि वो घूमने- फिरने की काफी शौकीन हैं. शहनील अक्सर दोस्तों संग खूबसूरत लोकेशन से तस्वीरें शेयर करके फैंस को ट्रीट देती हैं.
( Photo: Instagram @shahneelgill)
शहनील 2024 में IPL मैच के दौरान काफी चर्चा में रही थीं. वो हमेशा अपने भाई को सपोर्ट करती नजर आती हैं. मगर उनकी खूबसूरती और सिजलिंग लुक्स पर फैंस हमेशा दिल हार बैठते हैं.
( Photo: Instagram @shahneelgill)
द ट्रेटर्स की बात करें तो शहनील गिल के अलावा शो को लेकर मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी का नाम भी चर्चा में हैं. देखना दिलचस्प होगा कि अगर शहनील शो में शामिल होती हैं, तो टीवी के धुरंधरों के बीच कैसे अपनी छाप छोड़ पाती हैं.
( Photo: Instagram @shahneelgill)