9 साल बड़े एक्टर संग रोमांस पर छिड़ी बहस, रियल लाइफ में हसीना कर रही डेट?

एली केनेडी की बेस्टसेलिंग किताब पर सीरीज 'ऑफ कैंपस' को बनाया गया है. इसमें एला ब्राइट, हैना वेल्स नाम की कॉलेज स्टूडेंट के रोल में हैं. शो में उनकी उम्र 20 साल है, मगर वो असल जिंदगी में अभी 19 साल की ही हैं. एला के बॉयफ्रेंड गैरेट ग्राहम का रोल निभा रहे एक्टर बेलमोंट कैमेली 28 साल के हैं.

Advertisement
सीरीज 'ऑफ कैंपस' के एक सीन में एक्टर्स एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली (Photo: Amazon Prime Video) सीरीज 'ऑफ कैंपस' के एक सीन में एक्टर्स एला ब्राइट और बेलमोंट कैमेली (Photo: Amazon Prime Video)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

अमेजन प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'ऑफ कैंपस' धूम मचा रही है. अपनी रिलीज के बाद से ही ये यंग जनरेशन की फेवरेट बन गई है. 'ऑफ कैंपस' को इस साल रिलीज हुई हिट सीरीज 'हीटेड राइवलरी' का 'स्ट्रेट वर्जन' भी बताया जा रहा है. इस शो में एक्ट्रेस एला ब्राइट और एक्टर बेलमोंट कैमेली ने काम किया है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता. इसके बाद से ही उनके रियल लाइफ एज डिफरेंस और रिश्ते पर चर्चा शुरू हो गई है.

Advertisement

एली केनेडी की बेस्टसेलिंग किताब पर सीरीज 'ऑफ कैंपस' को बनाया गया है. इसमें एला ब्राइट, हैना वेल्स नाम की कॉलेज स्टूडेंट के रोल में हैं. शो में एक्ट्रेस एला ब्राइट ने 20 साल की हैना का किरदार तो निभाया है, मगर वो असल जिंदगी में अभी 19 साल की ही हैं. एला के बॉयफ्रेंड गैरेट ग्राहम का किरदार निभा रहे एक्टर बेलमोंट कैमेली, असल जिंदगी में 28 साल के हैं. दोनों के बीच लगभग नौ साल का अंतर है. ऐसे में उनके इस लंबे उम्र के फासले ने सुर्खियों में काफी वक्त से जगह बनाई हुई है.

हिट जोड़ी की उम्र में है 9 साल का फासला

ऑनलाइन चर्चा तब और तेज हो गई जब फैंस को पता चला कि शूटिंग के दौरान एला ब्राइट सिर्फ 18 साल की थीं और बेलमोंट कैमेली अपने लेट ट्वेंटिज में थे. शो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को लेकर चर्चा तेजी से फैल गई. इस चर्चा के बीच 'ऑफ कैंपस' की कास्ट और क्रिएटर्स ने इस मुद्दे पर पब्लिकली बयान दिया है. ब्राइट ने हाल ही में बताया कि शूटिंग के दौरान क्लोज वर्किंग एनवायरनमेंट की वजह से कैमेली के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई. एला ब्राइट ने यह भी कहा कि प्रोडक्शन से बेलमोंट कैमेली उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं.

Advertisement

शो के मेकर लुईसा लेवी ने भी ऑनलाइन चर्चा का जवाब दिया. कुछ दर्शकों ने रोमांटिक और इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान एला ब्राइट की उम्र पर सवाल उठाए. रिपोर्ट्स के अनुसार, लेवी ने बताया कि ब्राइट प्रोजेक्ट जॉइन करने से पहले ही एली केनेडी की ओरिजिनल नॉवल पढ़ चुकी थीं और वे पूरी तरह समझती थीं कि सीरीज में कौन-कौन से थीम्स और स्टोरीलाइन शामिल हैं. लेवी ने इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर कैथी काडलर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला, जिन्होंने प्रोडक्शन के दौरान एक्टर्स के साथ मिलकर काम किया ताकि सेट पर हर कोई सहज और प्रोफेशनल रहे.

लेवी ने वैरायटी को बताया, 'हमारे पास एक बेहतरीन इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर कैथी काडलर हैं, जिन्होंने न सिर्फ बेलमोंट और एला बल्कि सभी एक्टर्स से बात की जिनके कोई भी इंटीमेसी सीन थे.' क्रिएटर ने आगे बताया कि किताबों में कुछ किरदारों की उम्र को टेलीविजन के लिए एडजस्ट किया गया था, ताकि ब्रायर यूनिवर्सिटी सेटिंग में कहानी कई सीजन तक चल सके.

क्या असल जिंदगी में डेट कर रहे हैं एला और बेलमोंट?

हैना और गैरेट के रोल में एक्ट्रेस एला ब्राइट और एक्टर बेलमोंट कैमेली ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने भी दुनियाभर में आग लगा दी है. इस बीच फैन थ्योरी भी चलने लगीं जिनमें माना गया कि दोनों एक्टर्स असल जिंदगी में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि अब नई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्राइट और कैमेली, असल जिंदगी में रोमांटिक पार्टनर की बजाय अच्छी दोस्त हैं. हालिया इवेंट्स में ब्राइट ने शूटिंग के दौरान कैमेली के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की.

Advertisement

एला ब्राइट ने शो की प्रीमियर पर कहा, 'हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, हम सच में साथ में बहुत मस्ती करते हैं, बहुत सारा हंसी-मजाक और मजा करते है.' उन्होंने आगे कहा, 'यही वो कनेक्शन और भरोसा बनाता है: हमारे लिए एक ऐसी सुरक्षित जगह जहां हम एक-दूसरे के साथ इमोशनल रूप से कमजोर (vulnerable) हो सकते हैं, और यही हमारे रिलेशनशिप की सबसे खास बात थी.'

पीपल मैगजीन के अनुसार, बेलमोंट कैमेली फिलहाल टेलीविजन राइटर रैना मॉरिस के साथ रिलेशनशिप में हैं. कपल ने अपनी रिलेशनशिप को 2025 में सोशल मीडिया पर पब्लिक किया था. रिपोर्ट्स में बताया गया कि मॉरिस, कैमेली के प्रोजेक्ट्स से जुड़े कई इवेंट्स में शामिल हो चुकी हैं और कई मौकों पर दोनों एक साथ नजर आए हैं. दूसरी ओर, एला ब्राइट ने अपनी पर्सनल जिंदगी को ज्यादातर प्राइवेट रखा है. कई रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि एक्ट्रेस फिलहाल सिंगल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement