केरल में ‘द केरला स्टोरी 2’ का ऐसा हाल! नहीं आ रहे दर्शक, कैंसिल हुए शोज

विवादों और कोर्ट ड्रामे के बाद रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी 2’ को केरल में ही दर्शक नहीं मिल रहे. शुक्रवार को त्रिशूर और कोच्चि जैसे शहरों में शोज कैंसिल करने पड़ गए. शनिवार के लिए भी फिल्म की बुकिंग बहुत कमजोर है और शोज कैंसिल होने के आसार हैं.

Advertisement
केरल में 'द केरला स्टोरी 2' का बुरा हाल (Photo: IMDB) केरल में 'द केरला स्टोरी 2' का बुरा हाल (Photo: IMDB)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

कंट्रोवर्सीज और कोर्ट केस झेलकर थिएटर्स में पहुंची ‘द केरला स्टोरी 2’ उसी जगह दर्शक बटोरने में जूझ रही है, जिसके नाम से इसका टाइटल है. रिलीज होने-न होने के कन्फ्यूजन के बीच शुक्रवार को थिएटर्स में पहुंची ‘द केरला स्टोरी 2’ को बाकी लोकेशंस पर तो फिर भी दर्शक मिले. लेकिन केरल में दर्शक न मिलने के कारण फिल्म के शोज कैंसिल करने पड़ रहे हैं. शुक्रवार को तो फिल्म का ये हाल रहा ही, शनिवार को भी फिल्म स्ट्रगल कर रही है. कई लोकेशंस पर अभी शो शुरू करने भर के लिए मिनिमम टिकट नहीं बिके हैं.

Advertisement

केरल में ही जूझ रही ‘द केरला स्टोरी 2’
जानकारी के अनुसार, केरल के कई शहरों में शुक्रवार को ‘द केरला स्टोरी 2’ की स्क्रीनिंग ही नहीं हो पाई. त्रिशूर, कोझिकोड और कोच्चि जैसे शहरों में बीती रात थिएटर्स को फिल्म की स्क्रीनिंग कैंसिल करनी पड़ी क्योंकि दर्शक ही नहीं मिले. शनिवार के लिए भी फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत कमजोर है. शनिवार को त्रिवेंद्रम के लूलू मॉल, मॉल ऑफ त्रावणकोर, एरीज और ग्रीनफील्ड सिनेमाज में ‘द केरला स्टोरी 2’ के शोज शेड्यूल हैं.

इनमें फिल्म की सबसे ज्यादा, 25 सीट्स लूलू मॉल में बुक हुई हैं. ये खबर लिखे जाने तक एरीज में दोपहर 2 बजकर 45 मिनट के शो के लिए 5 सीटें ही बुक हुई हैं. थिएटर्स का कहना है कि ये शो वो तभी चलाएंगे जब कम से कम 10 लोग होंगे.

Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स के साथ शुरुआत
कोर्ट के चक्कर में ‘द केरला स्टोरी 2’ शुक्रवार को रिलीज हो पाएगी या नहीं, इस पर काफी कन्फ्यूजन था. रिलीज के दिन ही सुबह कई लोकेशंस पर फिल्म के शोज कैंसिल होने लगे. लेकिन दोपहर बाद कोर्ट से रिलीज पर स्टे हटने का आदेश आने के बाद ‘द केरला स्टोरी 2’ को दर्शक मिलने शुरू हुए. दिल्ली-मुंबई समेत उत्तर भारत के शहरों के भरोसे फिल्म ने सॉलिड शुरुआत की है. ट्रेड रिपोर्ट्स का इशारा है कि ‘द केरला स्टोरी 2’ ने पहले दिन 3.5 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया है.

पहले दिन रिलीज के कन्फ्यूजन, नेगेटिव रिव्यूज और लिमिटेड स्क्रीन काउंट के बावजूद ये शुरुआत काफी मजबूत है. ये खबर लिखे जाने तक बुक माय शो के ट्रेंडिंग टिकर के हिसाब से हर घंटे ‘द केरला स्टोरी 2’ के करीब 4.5 हजार टिकट बिक रहे हैं. ये इशारा करता है कि ‘द केरला स्टोरी 2’ को शनिवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर जंप मिल सकता है. अब देखना है कि ये फिल्म सक्सेसफुल हो पाती है या नहीं.

(इनपुट: शिबी)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement