दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनकी बहन श्वेता के दिल में वो आज भी जिंदा हैं. वो अक्सर अपने भाई की याद में इमोशनल पोस्ट शेयर करती हैं. श्वेता ने इंस्टा पर फैंस को गुडन्यूज दी है. उन्होंने कैलिफोर्निया के द शास्ता सेंचुरी (The Shasta Sanctuary) में लैविश बंगला लिया है. इसकी चाबी उन्हें हैंडओवर हो गई है.
श्वेता का स्पेशल पोस्ट
श्वेता ने बताया कि वैदिक नव वर्ष में उन्हें घर का चाबियां मिली हैं. ये जगह सालों से उनके विजन में थी. 14 अप्रैल को वो इस लैविश प्रॉपर्टी पर चाबियों के साथ खड़ी हैं. श्वेता ने बताया कि ये भगवान का दिया उन्हें अनमोल तोहफा है. उनका सपना सच हुआ है. माउंट शास्ता में ये घर मिलना डिवाइन फील देता है. वो लिखती हैं- सालों से मैं एक ऐसी जगह बनाना चाहती था जहां लोग दुनिया की भागदौड़ से दूर हो सकें. जहां ध्यान लगा सकें. खुद से कनेक्ट कर सकें. ये एक तरह से डिजिटल डिटॉक्स सेंचुरी होगी.
''आज मेरा वो सपना पूरा हुआ है. इस दुनिया की तरफ मैं अपना पहला कदम उठा रही हूं. इस प्रॉपर्टी की तरफ आते हुए जब मैं ड्राइव कर रही थी, कुछ ऐसा हुआ जिसने मेरा दिल छू लिया. काई पो चे! फिल्म से भाई का गाना मांझा बजने लगा. मैं अपने आंसू नहीं रोक पाई. मैंने महसूस किया जैसे वो (सुशांत) वहीं पर थे. जैसे वो खामोशी से मेरे साथ अक्सर चलते थे. मुझे गाइड करते थे. ऐसा लगा जैसे वो मेरी नई इस शुरुआत को आशीर्वाद दे रहे हों. और उस पल में मुझे पता चल गया, जब ये सेंचुरी खुलेगी तो भाई की याद में एक खास स्पेस होगा. जिसे सुशांत कैबिन कहा जाएगा. उनका एक हिस्सा हमेशा मौजूद और जीवित रहेगा.''
श्वेता का ये पोस्ट देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं. एक्टर की मौत के सालों बाद भी फैंस के दिल में उनकी यादें ताजा हैं. सुशांत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था. वो अपने मुंबई के फ्लैट में मृत पाए ग थे. उन्हें इंसाफ दिलाने की जंग लंबी चली. लेकिन इसका खास निष्कर्ष नहीं निकल सका.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क