'पत्नी को छठी बार कैंसर हो गया, सर्जरी से बदला चेहरा', 'द फैमिली मैन' एक्टर शारिब हाशमी का दर्द

शारिब हाशमी ने पत्नी नसरीन हाशमी की कैंसर से जंग पर भावुक खुलासा किया है. नसरीन 5 बार कैंसर को मात दे चुकी हैं, लेकिन अब बीमारी छठी बार लौट आई है और इलाज जारी है.

Advertisement
शारिब हासमी की दर्दभरी कहानी (Photo: Screengrab) शारिब हासमी की दर्दभरी कहानी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

शारिब हाशमी को वेब सीरीज द फैमिली मैन में श्रीकांत तिवारी के दोस्त जेके तलपड़े के किरदार से घर-घर में पहचान मिली. लेकिन असल जिंदगी में भी वो एक सच्चे फैमिली मैन हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी लव और मैरिज स्टोरी का जिक्र किया, जिसे जानकर आपके भी आंसू छलक पड़ेंगे.

शारिब अपनी पत्नी नसरीन हाशमी के साथ जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने बताया कि कैसे कॉलेज के दिनों में उन्हें प्यार हुआ था. लेकिन नसरीन से पहले वो हर लड़की को प्रपोज कर देते थे, और रिजेक्ट होने के बाद उनके ही कंधे पर रोने आते थे. इसके बाद शारिब को रियलाइज हुआ कि वो नसरीन से प्यार करते हैं. 

Advertisement

हॉटरफ्लाई से बातचीत में शारिब ने बताया कि नसरीन ओरल कैंसर से जंग लड़ रही हैं और वो 5 बार इस बीमारी को मात दे चुकी हैं. उन्हें पहली बार 2018 में कैंसर का पता चला था. नसरीन की 5 बार सर्जरी हुई है, इस वजह से उनके चेहरे और शरीर तक में भारी बदलाव हुए हैं, लेकिन एक्टर ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा. 

‘इस बार कैंसर पूरे शरीर में फैल गया है’

नसरीन ने बताया कि जब पहली बार शारिब को उनकी बीमारी के बारे में पता चला था, तो वो पूरी तरह टूट गए थे. वहीं शारिब ने कहा- अब तक नसरीन की 5 सर्जरी हो चुकी हैं. उन्हें 5 बार कैंसर वापस हो चुका है और अब छठी बार फिर लौट आया है. इस बार ये पूरे शरीर में फैल गया है. लेकिन इलाज चल रहा है और हमें भरोसा है कि ये वक्त भी गुजर जाएगा.

Advertisement

शारिब ने आगे बताया कि जिस हिम्मत के साथ नसरीन इस बीमारी का सामना कर रही हैं, उससे पूरे परिवार को ताकत मिलती है. उन्होंने कहा- इनका कैंसर काफी एग्रेसिव है, इसलिए बार-बार वापस आ जाता है. लेकिन इसके बावजूद ये बहुत हिम्मत से लड़ती हैं और कभी हार नहीं मानतीं.

‘शारिब ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा’

नसरीन ने अपने पति की तारीफ करते हुए कहा कि इस मुश्किल दौर में शारिब हर पल उनके साथ खड़े रहे. उन्होंने कहा- शारिब ने कभी मेरा साथ नहीं छोड़ा. चाहे शूटिंग कितनी भी बिजी हो, वो हर हाल में अस्पताल पहुंच जाते थे. अस्पताल में भर्ती होने से लेकर डिस्चार्ज तक वो अपना बैग लेकर वहीं बैठे रहते थे. वो कहीं नहीं जाते थे. उनका हर वक्त मेरे साथ रहना मुझे बहुत हिम्मत देता था. मुझे हमेशा लगता था कि वो मेरे लिए हैं.

शारिब हाशमी और नसरीन हाशमी ने 27 दिसंबर 2003 को शादी की थी. दोनों की एक बेटी और एक बेटा है. दोनों की मुलाकात टीनएज में हुई थी और पिछले 30 सालों से दोनों साथ हैं. नसरीन बताती हैं कि कैसे शारिब और वो परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर डटे रहे थे. इस बीच शारिब की एक बार सगाई होकर टूट भी गई थी. लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और एक दूसरे का साथ निभाया.

Advertisement

शारिब हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी. इसके बाद फिल्म फिल्मिस्तान और वेब सीरीज द फैमिली मैन से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली. हाल ही में वो तरला में हुमा कुरैशी के पति के रोल में नजर आए थे. इसके अलावा उन्होंने जरा हटके जरा बचके में भी छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement