कौशांबी के एक प्राथमिक विद्यालय में टीसी को लेकर प्रधानाध्यापिका और अभिभावक के बीच विवाद का वीडियो वायरल हुआ है. मामले की जांच शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. दोनों पक्षों के थाने पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है. विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.