हार्दिक पंड्या के पास दौड़कर भागीं GF माहिका, क्रिकेटर को लगाया गले, कपल ने मनाया जीत का जश्न

IPL 2026 में लगातार चार हार के बाद मिली जीत से हार्दिक पंड्या काफी खुश नजर आए. हार्दिक की जीत से उनकी लेडी लव माहिका भी काफी एक्साइटेड दिखाई दीं. मैच के बाद दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.

Advertisement
हार्दिक-माहिका ने मनाया जीत का जश्न (Photos: Instagram @hardikpandya93, Social Media) हार्दिक-माहिका ने मनाया जीत का जश्न (Photos: Instagram @hardikpandya93, Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

IPL 2026 काफी रोमांचक हो चुका है. मुंबई इंडियन्स ने लगातार 4 हार के बाद अपना धांसू कमबैक कर लिया है. बीती रात हुए मैच में टीम ने शानदार जीत हासिल की. मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 99 रन से करारी शिकस्त दी. धांसू जीत के बाद हार्दिक अपनी लेडी लव माहिका संग जश्न मनाते नजर आए. दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

Advertisement

माहिका संग हार्दिक का रोमांस

एक वीडियो में हार्दिक अपनी लेडी लव का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं. हार्दिक भीड़ में माहिका को प्रोटेक्ट करते दिखे. एक जेंटलमैन की तरह उन्होंने माहिका को कार तक ले जाकर उन्हें गाड़ी में बैठाया. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर किसी का भी दिल खुश हो सकता है. 

 

 

हार्दिक को माहिका ने लगाया गले

एक दूसरे वीडियो में देख सकते हैं कि स्टेडियम के बाहर खड़े हार्दिक अपनी लेडी लव का इंतजार करते नजर आए. वहीं, हार्दिक को देख माहिका दौड़कर उनके पास भागीं और फिर दोनों ने प्यार से एक दूसरे को गले लगा लिया. दोनों एक दूसरे संग जीत सेलिब्रेट करते दिखे. उनकी एक्साइटमेंट से उनकी खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं.

 

हार्दिक और माहिका की आंखों में एक दूसरे के लिए शिद्दत वाला प्यार साफ नजर आया. वक्त के साथ उनका रिश्ता काफी मजबूत हो गया है. माहिका हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करती नजर आती हैं. वो क्रिकेटर की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम बन चुकी हैं. दोनों की केमिस्ट्री और खूबसूरत बॉन्ड देख फैंस भी खुशी से गदगद हो जाते हैं. 

Advertisement

माहिका ने हार्दिक पर लुटाया प्यार

माहिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्टेडियम से एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें हार्दिक भी दिखाई दे रहे हैं. माहिका कभी भी हार्दिक की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. मुंबई इंडियन्स की धमाकेदार जीत के बाद तो उनका हार्दिक को एप्रिशिएट करना बनता ही है. 

 

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद माहिका प्यार की बाहर लेकर हार्दिक की जिंदगी में आई हैं. हार्दिक के साथ माहिका क्रिकेटर के बेटे अगस्त्य संग भी काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं. वो अक्सर हार्दिक के बेटे को संभालती नजर आती हैं. फैंस को अब हार्दिक और माहिका की शादी का इंतजार है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement