बधाई हो! 'गजनी' फिल्म के प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी पेरेंट क्लब में शुमार हो गए हैं. 21 मार्च को कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया. बच्चे के जन्म के बाद मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
प्रोड्यूसर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैन्स से खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने लिखा कि कृष्णा जी, इस दिव्य आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. हमारे जीवन को प्रेम और प्रकाश से भर दिया. इरा और मैंने कल नवरात्रि और ईद के पावन दिन पर अपने बेबी का स्वागत किया. मधु और इरा ने अब तक बच्चे का जेंडर रिवील नहीं किया है. कपल ने जैसे ही मां-पिता बनने की खुश खबरी शेयर की. फैन्स और सेलेब्स उन्हें बधाई देने लगे हैं. रवीना टंडन, राजकुमार राव, पुल्कित सम्राट और नरिगस फाखरी समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी है.
मधु मंटेना के लिए ये खुशी इसलिए भी अहम है क्योंकि पिता बनने की खुशी उन्हें लंबे समय बाद नसीब हुई है.
दूसरी शादी के बाद बने पिता
2015 में मधु मंटेना की शादी नीना गुप्ता की बेटी और डिजाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी. शादी के 4 साल बाद 2019 में मसाबा गुप्ता-मधु मंटेना तलाक लेकर अलग हो गए. मसाबा से अलग होने के बाद मधु ने 2023 में इरा त्रिवेदी से शादी रचाई और तीन साल बाद दोनों मम्मी-पापा बनकर प्रमोट हो गए हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में इरा ने कहा था कि वो अपने पति को करीब एक दशक से जानती हैं और उनसे दोबारा मिलना आशीर्वाद है. उन्होंने ये भी कहा था कि उनके माता-पिता चाहते हैं कि वो एक बिल्डर-इंडस्ट्रियलिस्ट से शादी कर लें. पर होता वही है, जो किस्मत में लिखा होता था. जैसे मधु और इरा का मिलना उनकी किस्मत में था.
दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें, तो मधु 'गजनी' और 'लुटेरा' जैसी हिट मूवीज के निर्माता हैं. ईरा एक योग स्पेशलिस्ट और लेखिका हैं.
aajtak.in