Film Wrap: 1000 करोड़ पार अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, मंडप में छलके कीर्त‍ि सुरेश के आंसू

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं साउथ एक्ट्रेस कीर्त‍ि सुरेश की शादी हो गई है. अपनी वेडिंग फोटोज में कीर्ति को मंडप में इमोशनल होते देखा जा सकता है. बॉलीवुड, टीवी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ें फिल्म रैप में.

Advertisement
अल्लू अर्जुन, कीर्ति सुरेश अल्लू अर्जुन, कीर्ति सुरेश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के रिलीज होने के महज 7 दिनों में ये रिकॉर्ड बना लिया गया है. वहीं साउथ एक्ट्रेस कीर्त‍ि सुरेश की शादी हो गई है. अपनी वेडिंग फोटोज में कीर्ति को मंडप में इमोशनल होते देखा जा सकता है. बॉलीवुड, टीवी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ें फिल्म रैप में.

Advertisement

Akshay Kumar Injured: हाउसफुल 5 के सेट पर हादसा, अक्षय कुमार की आंख में लगी चोट, रुकी शूटिंग?

सेट पर अक्सर ही शूट करते हुए एक्टर्स को चोट लग जाती है. इस बार अक्षय के साथ एक हादसा हुआ. हाउस फुल 5 की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए उनकी आंख में चोट लग गई. हालांकि फिलहाल एक्टर की हालत ठीक है.

पवित्र बंधन में बंधीं कीर्ति, मंगलसूत्र पहनाते हुए पति के छलके आंसू, गले लगाकर संभाला

साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की फाइनली शादी हो गई है. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल संग गोवा में ब्याह रचाया. कीर्ति ने शादी की फोटोज शेयर की जिन्हें देख आपकी नजरे ठहर जाएंगी. वो पहले तो पीली साड़ी में दुल्हन बनीं, जिसके साथ उन्होंने हरा ब्लाउज मैच किया था.  

Advertisement

छा गया 'पुष्पा राज', 1000 करोड़ पार हुई अल्लू अर्जुन की फ‍िल्म, तोड़े सारे रिकॉर्ड

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने अपने नाम की तरह हर जगह 'रूल' कर लिया है. फिल्म हर दिन एक के बाद एक रिकॉर्ड्स को तोड़ती ही जा रही है. फिल्म ने अपना इंटरनेशनल राज भी कायम रखा है. 'पुष्पा 2' इंडिया की सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है. 

हीरोइन बनी रवीना टंडन की बेटी, 19 की उम्र में ढाया कहर, अजय देवगन का भांजा है हीरो

90s की टॉप एक्ट्रेस रहीं रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी भी हीरोइन बन चुकी हैं. राशा फिल्म 'आजाद' से अपना डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी लीड रोल में नजर आएंगे.

शादीशुदा प्रभु देवा से प्यार-छोड़ना चाहती थी करियर, हीरोइन बोली- समझौता करने चली थी...

नयनतारा कोरियोग्राफर-डायरेक्टर प्रभु देवा संग रिलेशनशिप में थीं, उनसे शादी करने के लिए एक्ट्रेस ने करियर छोड़ देने का फैसला भी कर लिया था. बावजूद इसके कि प्रभु देवा शादीशुदा हैं, 2011 में नयनतारा ने ऐलान किया था कि अब वो कोई फिल्म नहीं करेंगी लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि ये उनकी गलती थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »