हर तरफ आदित्य धर का भौकाल! धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस किया टॉप, तो धुरंधर ने बनाया ओटीटी पर रिकॉर्ड

धुरंधर फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस और OTT दोनों जगह रिकॉर्ड बना रही है. जहां धुरंधर 2 थिएटर्स में 1000 करोड़ हिंदी कलेक्शन की तरफ बढ़ रही है, वहीं पहला पार्ट नेटफलिक्स पर पहले 10 हफ्तों में सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्म बन चुका है. आदित्य धर की ये फ्रेंचाइजी लगातार नए बेंचमार्क सेट कर रही है.

Advertisement
धुरंधर आदित्य धर का जलवा बॉक्स ऑफिस से ओटीटी तक! (Photo: X/@jiostudios) धुरंधर आदित्य धर का जलवा बॉक्स ऑफिस से ओटीटी तक! (Photo: X/@jiostudios)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

धुरंधर फ्रेंचाइजी से आदित्य धर ने जो धमाका किया है, उसकी बराबरी शायद कोई लंबे समय तक नहीं कर पाएगा. एक तरफ धुरंधर 2 रोजाना बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. दूसरी तरफ दिसंबर में आई धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर रिकॉर्ड बना डाला है. आदित्य धर की फिल्म का पहला पार्ट अब पहले 10 हफ्तों में नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई इंडियन फिल्म बन चुका है. उधर धुरंधर 2 अब हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है.

Advertisement

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है. पहले दो हफ्ते में ही बड़ी भीड़ थिएटर्स में देखने के बाद, तीसरे हफ्ते में फिल्मों का थोड़ा स्लो पड़ना नॉर्मल है. लेकिन धुरंधर 2 अभी भी दमदार तरीके से आगे बढ़ रही है.

सोमवार का डेली कलेक्शन 10 करोड़ की रेंज में पहुंच जाने के बावजूद, मंगलवार को धुरंधर 2 ने होल्ड बनाए रखा. सैकनिल्क के अनुसार, 20वें दिन धुरंधर 2 ने 10.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. ये सोमवार के मुकाबले मामूली से ज्यादा ही है, लेकिन ज्यादा है ये महत्वपूर्ण है. इसके साथ धुरंधर 2 का फाइनल इंडिया कलेक्शन 1033 करोड़ से ज्यादा हो चुका है. सिर्फ हिंदी कलेक्शन का आंकड़ा अब 974 करोड़ से ज्यादा है.

Advertisement

हालांकि मेकर्स के ऑफिशियल आंकड़ों के हिसाब से धुरंधर 2, 20 दिन में 992 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर चुकी है. बुधवार को भी अगर इसका इंडिया कलेक्शन 10 करोड़ के आसपास रहा, तो ये 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. हिंदी सिनेमा के इतिहास में धुरंधर 2 पहली बार ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रही है.

ओटीटी पर भी आदित्य धर का भौकाल
दूसरी तरफ धुरंधर का पहला पार्ट ओटीटी पर व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ डालने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. RRR फिलहाल नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली फिल्म है. इसके टोटल व्यूज करीब 46 मिलियन से ज्यादा हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर निशित शॉ ने जानकारी दी है कि धुरंधर को पहले 10 हफ्तों में 31 मिलियन व्यूज मिले हैं. ये पहले 10 हफ्तों में RRR को नेटफ्लिक्स पर मिले व्यूज से ज्यादा हैं.

धुरंधर 2 फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर रही है. लेकिन जैसा क्रेज इस फिल्म के लिए है, उससे लग रहा है कि ये भी ओटीटी पर आने के बाद तगड़े कमाल करती नजर आएगी. फिलहाल इंतजार है कि धुरंधर 2 हिंदी में 1000 करोड़ का मार्क कितनी जल्दी पार करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement