'मैं पाकिस्तानी नहीं', धुरंधर में आतंकी का रोल कर ट्रोल हुए एक्टर की सफाई

फिल्म 'धुरंधर' कंधार हाईजैकर जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. 'धुरंधर 2' के टीजर में भी उन्हें देखा गया था. उनका डायलॉग 'हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है' एक बार फिर वायरल है. इस बीच अपनी ट्रोलिंग पर एक्टर ने रिएक्शन दिया है.

Advertisement
एक्टर विवेक सिन्हा ने दिया रिएक्शन (Credit: Instagram/@viveksinhaactor) एक्टर विवेक सिन्हा ने दिया रिएक्शन (Credit: Instagram/@viveksinhaactor)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में कई बढ़िया एक्टर्स ने काम किया है. इन्हीं में से एक हैं विवेक सिन्हा. विवेक ने फिल्म में कंधार हाईजैकर जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया था. 'धुरंधर 2' के टीजर में भी उन्हें देखा गया. विवेक का डायलॉग 'हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है' भी एक बार फिर वायरल हुआ. ऐसे में एक्टर को आलोचना का सामना जवाब दिया है, जिसका जवाब उन्होंने अब दिया है.

Advertisement

विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है. इसमें वो कह रहे हैं, 'इतना गुस्सा, इतने कमेंट्स. क्या आपको पता है हर कमेंट में क्या लिखा है? इनमें लिखा है- 'तुम्हें देखकर लगता है आतंकवादी हो', 'स्क्रीन में घुसकर तुम्हें पीटना चाहता हूं', 'तुमने हमें गुस्सा दिला दिया'. मैं आपको एक बात बताऊं? मुझे इस देश में जो देशभक्ति दिख रही है, वो बहुत पसंद आई. मैं इसे सलाम करता हूं. एक शख्स ने तो लिखा, 'मैं पाकिस्तान आकर तुम्हें पीटूंगा.'

इसके बाद विवेक ने अपनी पहचान फैंस से करवाई. उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान से नहीं हूं. मैं बिजनौर से हूं, धामपुर मेरा होमटाउन है, और मैं मुंबई में रहता हूं. किसी ने लिखा, 'सर, आपको गाली देने का मन कर रहा है, क्योंकि आपने इतना अच्छा काम किया है.' आप गाली भी दे सकते हैं. मुझे इतना प्यार मिल रहा है, बहुत-बहुत शुक्रिया.'

Advertisement

अपने मैसेज को खत्म करते हुए विवेक सिन्हा ने दर्शकों से 'धुरंधर 2' को थिएटर्स में देखने की अपील की. उन्होंने एक और इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था- 'मेरा नाम विवेक सिन्हा है (और) मैं आतंकवादी नहीं हूं.' ये शाहरुख खान की हिट फिल्म 'माय नेम इज खान' के आइकॉनिक डायलॉग से प्रेरित कैप्शन है.

धुरंधर 2 करेगी कमाल?

'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इसकी एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू हुई थी. जानकारी के मुताबिक, पिक्चर ने अभी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. इसका ओपनिंग वीकेंड जबरदस्त होने वाला है. फिल्म में रणवीर सिंह को लीड रोल में देखा जाएगा. वो भारत के एजेंट जसकीरत सिंह रांगी के रोल में हैं, जो पाकिस्तान के ल्यारी में हमजा अली मजहरी बनकर दुश्मनों का खात्मा करने में लगा हुआ है. फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement