प्रेग्नेंसी के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, पैपराजी बोले- धीरे चलो, VIDEO

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी ने उनसे धीरे चलने के लिए कहा जिसपर एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक है.

Advertisement
दीपिका पादुकोण (Photo: X/@DeepikaPFC) दीपिका पादुकोण (Photo: X/@DeepikaPFC)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. बेटी दुआ के जन्म के बाद, दीपिका और रणवीर सिंह एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं. अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच हाल ही में दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका एक बेहद प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने एक्ट्रेस की सुरक्षा का खास ख्याल रखा और उन्हें आराम से जाने का रास्ता दिया. इस दौरान पैपराजी और दीपिका के बीच हुई मजेदार बातचीत ने फैन्स का दिल जीत लिया है. इस दौरान एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ कि दीपिका सबके सामने शरमा गईं.

ग्रीन फ्लोरल लुक में दिखीं दीपिका पादुकोण
दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण जब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, तो उनके मैटरनिटी लुक ने सबका ध्यान खींचा. उन्होंने जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची के 2021 कलेक्शन से हरे रंग का एक खूबसूरत फ्लोरल कुर्ता पहना हुआ था. अपने इस लुक को दीपिका ने काफी सिंपल रखा और हैवी ज्वेलरी की जगह बहुत कम एक्सेसरीज कैरी कीं. हालांकि, उनके लुक को जो चीज सबसे खास बना रही थी, वो था उनका एक लग्जरी और बेहद शानदार हैंडबैग, जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था.

Advertisement

पैपराजी की बात सुनकर शरमा गईं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट के एग्जिट गेट से बाहर निकलते समय पैपराजी दीपिका की तस्वीरें क्लिक करने के लिए एक्साइटेड दिखे, लेकिन साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस की सेहत का भी पूरा ध्यान रखा. पैपराजी ने दीपिका से बड़े प्यार से कहा कि वह प्रेग्नेंट हैं, इसलिए धीरे-धीरे चलें. पैपराजी की यह फिक्र और केयरिंग अंदाज देखकर दीपिका अपने चेहरे की मुस्कान नहीं रोक पाईं और कैमरे के सामने ही शरमा गईं. इसके तुरंत बाद, दीपिका ने अपने एक फैन का दिल भी रखा और रुककर उसके साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर खिंचवाई.

बता दें कि  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल, 2026 को दुनिया के साथ यह खुशखबरी एक बेहद दिल छू लेने वाले अंदाज में शेयर की थी. दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बड़ी बेटी दुआ हाथ में एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थी, जिस पर पॉजिटिव रिजल्ट साफ दिख रही थीं. इस यूनिक अनाउंसमेंट के सामने आते ही इंटरनेट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया था.

दीपिका और रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास इस समय कई बड़े बजट की फिल्में हैं. वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इसके अलावा, वह डायरेक्टर एटली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'राका' में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी. 

Advertisement

दूसरी तरफ, उनके पति रणवीर सिंह को आखिरी बार आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म 'धुरंधर' में देखा गया था, जिसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »