कॉमेडी के तीन आइकॉन्स के साथ हंसी का तगड़ा डोज देने को तैयार अक्षय का 'भूत बंगला', प्रियदर्शन को मिली ड्रीम कास्ट

अक्षय के साथ कई यादगार कॉमेडी फिल्में बना चुके प्रियदर्शन ने नई फिल्म अनाउंस की है जिसका नाम है 'भूत बंगला'. इस फिल्म में अक्षय के साथ ऐसे एक्टर्स की तिकड़ी आ रही है, जिनका एक साथ किसी फिल्म में होना ही धमाकेदार कॉमेडी की गारंटी होती है.

Advertisement
अक्षय कुमार, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव अक्षय कुमार, असरानी, परेश रावल, राजपाल यादव

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

अक्षय कुमार फैन्स के लिए हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी आई. बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' कुमार के साथ कई यादगार कॉमेडी फिल्में बना चुके प्रियदर्शन ने नई फिल्म अनाउंस की है जिसका नाम है 'भूत बंगला'. 14 साल बाद ये जोड़ी बड़े पर्दे के लिए एक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रही है. 

इस अनाउंसमेंट से खुश होने वाले फैन्स की एक्साइटमेंट अब और भी बढ़ जाएगी. 'भूत बंगला' में अक्षय के साथ ऐसे एक्टर्स की तिकड़ी आ रही है, जिनका एक साथ किसी फिल्म में होना ही धमाकेदार कॉमेडी की गारंटी होती है. 

Advertisement

अक्षय के साथ कॉमेडी की गारंटी देने वाली तिकड़ी
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार, प्रियदर्शन और प्रोड्यूसर एकता कपूर 'भूत बंगला' के लिए हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक कॉमेडी तिकड़ी को साथ लाने में कामयाब हो गए हैं. ये तिकड़ी है- राजपाल यादव, परेश रावल और असरानी. 

सूत्र के हवाले से बताया गया कि 'भूत बंगला' एक परफेक्ट स्क्रिप्ट है, जिसे इन तीनों के साथ आने की जरूरत है. क्योंकि इसमें हर किरदार की एक ऐसी खूबी है जो दर्शकों को जबरदस्त हंसी दिलाने वाली है. फिल्म में हॉरर के बैकग्राउंड के साथ जबरदस्त कॉमिक एक्सपीरियंस क्रिएट करने की कोशिश की जा रही है. 

रिपोर्ट में बताया गया कि जहां अक्षय, परेश, असरानी और राजपाल का 'भूत बंगला' में काम करना तय है, वहीं एक्ट्रेसेज की कास्टिंग पर भी काम शुरू हो चुका है. फिल्म में तीन महत्वपूर्ण महिला किरदारों के लिए एक्ट्रेसेज की तलाश शुरू हो चुकी है.

Advertisement

जबरदस्त है इस तिकड़ी का रिकॉर्ड 
परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव की जोड़ी का कॉमेडी में बहुत जबरदस्त रिकॉर्ड है. इस तिकड़ी ने अक्षय कुमार के साथ 4 फिल्में की हैं- गरम मसाला, भागमभाग, भूल भुलैया और दे दना दन. इन सभी फिल्मों में इस तिकड़ी का काम दर्शकों को हमेशा के लिए याद है और इनके सीन्स याद करना ही हंसी दिलाने के लिए काफी है.

जबकि बिना अक्षय कुमार भी इस तिकड़ी ने कम कमाल नहीं किया. प्रियदर्शन के साथ ही इन्होंने 'मालामाल वीकली' और 'चुप चुप के' जैसी फिल्मों में भी ऐसी कॉमेडी की कि हंसते-हंसते लोगों के पेट दुखने लगे. 

अक्षय कुमार लंबे समय से फ्लॉप फिल्मों की झड़ी से जूझ रहे हैं. पिछले 3 साल में उनकी 10 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी हैं. सिर्फ 2024 में ही अक्षय की 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सरफिरा' और 'खेल खेल में' फ्लॉप हो चुकी हैं. 

ऐसे में अक्षय को बड़ी शिद्दत से एक बहुत बड़ी हिट की तलाश है. ऐसे में 'भूत बंगला' को लेकर जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं, इसमें वो बड़ी हिट बनने का पूरा पोटेंशियल नजर आ रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »