Advertisement

बॉलीवुड

दादी की शादी: कौन है नीतू कपूर का ऑनस्क्रीन दूल्हा? कैसे बना साउथ का स्टार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST
  • 1/10

इन दिनों बॉलीवुड में शादियों का सीजन फिल्मों के जरिए भी खूब देखने को मिल रहा है. जल्द ही एक ऐसी अनोखी शादी होने जा रही है, जिसने अभी से मनोरंजन जगत में काफी चर्चा बटोर ली है. हम बात कर रहे हैं मई 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म 'दादी की शादी' की. (Photo: Instagram/Kapil Sharma)

  • 2/10

इस फिल्म में एक्ट्रेस नीतू कपूर एक ऐसी 'जोशीली दादी' के किरदार में नजर आएंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीतू कपूर के अपोजिट इस फिल्म में कौन नजर आने वाला है? वह नाम है दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार आर. सरथकुमार का. (Photo: Instagram/Kapil Sharma)

  • 3/10

हालांकि हिंदी बेल्ट के कुछ दर्शकों के लिए वह एक नया चेहरा हो सकते हैं, लेकिन साउथ में उनका रसूख किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. (Photo: Instagram/Kapil Sharma)

Advertisement
  • 4/10

आर. सरथकुमार इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपना ऑफिशियल डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म में वह नीतू कपूर के लव इंटरेस्ट यानी उनके प्रेमी की भूमिका में दिखेंगे.  कहानी नीतू कपूर के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपनी उम्र की परवाह किए बिना दोबारा प्यार और शादी करने का फैसला लेती हैं. (Photo: Instagram/Kapil Sharma)

  • 5/10

सरथकुमार को तमिल फिल्म इंडस्ट्री (कॉलीवुड) में 'सुप्रीम स्टार' के नाम से जाना जाता है. वह एक मंझे हुए कलाकार हैं और अब तक तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं को मिलाकर 150 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं.  (Photo: Instagram/Kapil Sharma)

  • 6/10

90 के दशक में उन्होंने 'सूरियन' और 'नट्टमई' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए अपनी पहचान एक बड़े एक्शन हीरो के रूप में बनाई थी. उनकी कद-काठी और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस आज भी उतनी ही प्रभावशाली है. (Photo: Instagram/Kapil Sharma)

Advertisement
  • 7/10

बहुत कम लोग जानते हैं कि सरथकुमार की प्रतिभा सिर्फ एक्टिंग तक ही सीमित नहीं है. फिल्मों में आने से पहले वह एक पत्रकार थे और साथ ही एक बेहतरीन बॉडीबिल्डर भी रहे हैं. साल 1974 में उन्होंने "मिस्टर मद्रास यूनिवर्सिटी" का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था. (Photo: Instagram/Kapil Sharma)
 

  • 8/10

आर. सरथकुमार का प्रभाव सिर्फ फिल्मी दुनिया तक ही सीमित नहीं है, वह तमिलनाडु की राजनीति का भी एक बड़ा चेहरा रहे हैं. उन्होंने राज्यसभा सांसद और विधायक (MLA) के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं.

(Photo: Instagram/@r_sarath_kumar)

  • 9/10

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उनकी पत्नी राधिका सरथकुमार भी भारतीय सिनेमा और टेलीविजन जगत की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.  

(Photo: Instagram/@r_sarath_kumar)

Advertisement
  • 10/10

इतने बड़े करियर और अनुभव के साथ अब सरथकुमार बॉलीवुड की पारी शुरू करने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से उनके फैंस के लिए एक बड़ी सौगात है. साथ ही साउथ के इस दिग्गज को स्क्रीन पर नीतू कपूर के साथ रोमांस करते देखना दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होगा. (Photo: Instagram/Kapil Sharma)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement