बॉलीवुड की 'फैशनिस्टा' सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने के लिए एक दम तैयार है. सोनम ने 8 फरवरी को अपने घर पर एक बेहद प्यारी और निजी 'बेबी शॉवर' सेरेमनी होस्ट की. (Photo: Instagram/@sonamkapoor)
हालांकि यह एक छोटी सी गैदरिंग थी, लेकिन यह सितारों से भरा इवेंट था. जिसमें उनके पिता अनिल कपूर, कजिन्स खुशी कपूर, अंशुला कपूर, बॉलीवुड सेलेब्स करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर, यहां उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और अन्य लोग शामिल हुए. (Photo: Yogen Shah)
सुबह से ही फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आखिर इस खास मौके पर सोनम कैसी दिख रही हैं, और जब शाम को उनकी तस्वीरें सामने आईं, तो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गई. (Photo: Instagram/@sonamkapoor)
सोनम कपूर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले खूबसूरत लाइम ग्रीन लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा था, और एक शानदार नेकलेस, झुमके और चूड़ियों से खुद को एक्सेसराइज़ किया था. (Photo: Instagram/@sonamkapoor)
कुछ तस्वीरों में उन्हें प्यार से अपने बेबी बंप को पकड़े हुए देखा गया, और उनके चेहरे की चमक साफ दिख रही थी. (Photo: Instagram/@sonamkapoor)
उनकी कजिन अंशुला द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में सोनम और उनके पति आनंद आहूजा के बीच एक कैंडिड पल दिखाया गया है. (Photo: Instagram/@sonamkapoor)
इस बीच, अन्य फोटो में उनके दोस्त- डिजाइनर संदीप खोसला, पर्निया कुरैशी और अन्य लोग नजर आ रहे हैं. बेबी शॉवर की ये फोटोज काफी वायरल है.(Photo: Instagram/@sonamkapoor)
आज पहले कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ को सोनम कपूर के बेबी शॉवर में आते हुए देखा गया. एक्ट्रेस के पिता अनिल कपूर फ्लोरल प्रिंटेड नीले कुर्ते पजामे में बहुत अच्छे लग रहे थे. (Photo: Yogen Shah)
वहीं बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान जिन्होंने सोनम के साथ वीरे दी वेडिंग में काम किया था. नीले एथनिक आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. (Photo: Yogen Shah)