आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन को लेकर फेमस नहीं है. इसके गाने भी फिल्म जितने मजेदार हैं. म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेवा ने अपना जादू 'उरी' के बाद एक बार फिर चलाया है.
Photo: IMDb
'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स में बेहतरीन गानों का मिश्रण देखने मिला. 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर द रिवेंज' में यूं तो सभी गाने अच्छे हैं, मगर उसमें से एक ऐसा दर्दनाक गाना है जिसे पंजाब के फेमस सूफी सिंगर खान साब ने गाया है.
Photo: Screengrab
खान साब ने धुरंधर 2 में 'जान से गुजरते हैं' गाना गाया है, जो कव्वाली के उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली है. फिल्म में इसका री-मिक्स वर्जन इस्तेमाल किया गया है, जो सुनने में काफी दर्दनाक है मगर उसे सुनने में लोगों को मजा आ रहा है.
Photo: Screengrab
जिस दर्द के साथ खान साब ने 'जान से गुजरते हैं' गाने को गाया है, वो सभी के दिलों को छू गया है. हालांकि जितना दर्द उनकी आवाज में हमें दिखा, उतनी दर्दनाक सिंगर की जिंदगी भी रही है.
Photo: ITG
खान साब ने पिछले साल 2025 में अपनी पूरी जिंदगी को उजड़ते हुए देखा है. उनके माता-पिता का निधन हो चुका है. दोनों की मौत महज 17 दिनों के भीतर हुई थी.
Photo: Instagram @realkhansaab
खान साब की मां परवीन बेगम लंबी बीमारी के चलते गुजर गई थीं. 26 सितंबर 2025 को उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी अंतिम सांस ली. इस दौरान सिंगर अपनी मां के साथ नहीं थे. वो उन्हें बिना बताए कनाडा शो करने चले गए थे. मगर खान साब की मां को इस बात की जानकारी थी.
Photo: Instagram @realkhansaab
मां के जाने के महीने भर बाद सिंगर के पिता का भी निधन हो गया. इस दौरान वो पूरी तरह टूट गए थे. मगर खान साब ने अपना काम जारी रखा और अब 'धुरंधर 2' से लाइमलाइट लूट रहे हैं.
Photo: Instagram @realkhansaab
खान साब का असली नाम इमरान खान है. उन्होंने एक बार कपिल शर्मा के शो पर अपने स्टेज नेम की बैकस्टोरी साझा की थी. उन्होंने बताया था कि सिंगर-एक्टर गैरी संधू (गुरमुख सिंह संधू) ने उन्हें ये नाम दिया था. वो सिंगर को खान कहकर पुकारते थे.
Photo: Instagram @realkhansaab