Advertisement

बॉलीवुड

बॉलीवुड की फेमस कास्टिंग डायरेक्टर ने गुपचुप रचाई शादी, पति का छिपाया चेहरा, शेयर की फोटो

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड में सितारों को खोजने और उन्हें सुपरस्टार बनाने वाली मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत शुरुआत कर ली है. यश राज फिल्म्स (YRF) की जान मानी जाने वाली शानू ने शनिवार को अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया. (Photo: Instagram/shanoosharmarahihai)

  • 2/8

यह एक 'सीक्रेट वेडिंग' थी, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी. हालांकि, अपनी इन तस्वीरों में शानू ने एक सस्पेंस बरकरार रखा है. उन्होंने अपने पति का चेहरा दुनिया के सामने जाहिर नहीं किया है. नाम को लेकर भी सस्पेंस है. (Photo: Instagram/shanoosharmarahihai)
 

  • 3/8

जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, रणवीर सिंह से लेकर कृति सेनन तक, बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने उन पर प्यार और बधाइयों की बारिश कर दी. (Photo: Instagram/shanoosharmarahihai)
 

Advertisement
  • 4/8

शानू शर्मा ने अपनी शादी के खास पलों की कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वह लाल रंग के बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं. एक फोटो में वो अपने पति को गाल पर KISS करते हुए नजर आ रही हैं. (Photo: Instagram/shanoosharmarahihai)
 

  • 5/8

वहीं, उनके पति आइवरी रंग की शेरवानी में काफी जंच रहे थे. शानू ने बताया कि उन्होंने शनिवार सुबह अपने माता-पिता के आशीर्वाद और कुछ चुनिंदा करीबियों की मौजूदगी में अपने रिश्ते को 'ऑफिशियल' कर दिया है. (Photo: Instagram/shanoosharmarahihai)
 

  • 6/8

उन्होंने अपने कैप्शन में एक इमोशनल बात भी लिखी कि भगवान की कृपा से उन्हें इस धरती पर सबसे बेहतरीन इंसान मिला है. साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि शादी का असली जश्न अभी बाकी है. (Photo: Instagram/shanoosharmarahihai)

Advertisement
  • 7/8

शानू शर्मा की इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. रणवीर सिंह,परिणीति चोपड़ा , कृति सेनन और वरुण धवन ने भी इस जोड़े को ढेर सारी बधाइयां दीं. इसके अलावा रश्मिका मंदाना, वाणी कपूर और खुशी कपूर जैसे कई सितारों ने इस नए जोड़े पर अपना प्यार लुटाया. (Photo: Instagram/shanoosharmarahihai)
 

  • 8/8

शानू शर्मा का नाम बॉलीवुड के उन पर्दों के पीछे के दिग्गजों में शुमार है, जिन्होंने कई फिल्मी सितारें इस इंडस्ट्री को दिए. जिनमें रणवीर सिंह (बैंड बाजा बारात), भूमि पेडनेकर (दम लगा के हईशा), वाणी कपूर (शुद्ध देसी रोमांस) और अर्जुन कपूर (इश्कजादे) जैसे सितारों के नाम शामिल हैं. (Photo: Instagram/shanoosharmarahihai)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement