हिंदी, साउथ हो या भोजपुरी सिनेमा... फिल्मों में एक्ट्रेसेज को शोपीस बनाकर दिखाने का ट्रेंड सालों से चल रहा है. लेकिन कपूर खानदान की लाडली और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी का साउथ मूवी में ओब्जेक्टिफाई होना फैंस को खला है.
Photo: Instagram @peddimovie
क्योंकि जाह्नवी बड़े फिल्मी घराने की विरासत हैं. बॉलीवुड में अच्छा काम कर चुकी हैं. मिली, गुंजन सक्सेना, धड़क जैसी फिल्म में कहानी का पूरा दारोमदार उनके ऊपर ही था. इसलिए पेद्दी में उनके सेंसेशनल सीन्स को देख फैंस हैरान हैं.
Photo: Instagram @peddimovie
वो मूवी में बस नाचती, स्किन शो करतीं या ग्लैमर का तड़का लगाती हुई नजर आईं. जाह्नवी से पहले भी कई बॉलीवुड हीरोइनें साउथ सिनेमा का रुख कर ओब्जेक्टिफाई हुई हैं. जानते हैं उनके बारे में...
Photo: Instagram @peddimovie
तापसी पन्नू ने कई साउथ इंडियन मूवीज की हैं. इनमें वो हीरो की आई कैंडी बनकर रहीं. कभी उनकी नेवल और क्लीवेज पर कैमरा जूम होता. या कभी वो हीरो की बांहों में लिपटी दिखीं. वो मेकर्स के नेवल ऑब्सेशन पर बात कर चुकी हैं.
Photo: Instagram @peddimovie
उर्वशी रौतेला ने साउथ की मूवीज में आइटम सॉन्ग किए हैं. फिल्म डाकू महाराज में उनका Dabidi Dibidi सॉन्ग कौन भूल नहीं सकता. अपनी ग्लैमरस इमेज की वजह से साउथ में उनका बोलबाला है.
Photo: Instagram @urvashirautela
आयशा खान को बिग बॉस 17 से लाइमलाइट मिली. वो किस किसको प्यार करूं 2 में दिखीं. धुरंधर में हिट गाना दिया. आयशा ने भी साउथ में काम किया है. अपने रिवीलिंग कपड़ों और डांस स्टेप्स की वजह से वो सुर्खियों में रहीं.
Photo: Instagram @ayeshaakhan_official
मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड में तो अब तक नहीं दिखी हैं. लेकिन साउथ की मूवीज में उन्हें भी शोपीस के तौर पर दिखाया गया है. वो हीरो लेडीलव बनकर रह गईं. उनके वीयर्ड डांस स्टेप्स की खूब चर्चा रही.
Photo: Instagram @memannara
राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू में खुलकर कहा था कि साउथ मूवी के सेट पर उन्हें सेंसेशनल दिखाने के लिए मेकर्स ने ब्रेस्ट और हिप्स पैड लगाने को कहा था. राधिका ने इसे ट्रॉमैटिक बताया था.
Photo: Instagram @radhikaofficial