Advertisement

बॉलीवुड

इंटीमेट सीन में एक्साइटेड हुआ हीरो, एक्ट्रेस का चढ़ा पारा, बोलीं- Kiss के दौरान बहकते हैं एक्टर्स

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST
  • 1/10

फिल्मों और शोज में इंटीमेसी दिखाना आम बात हो गई है. लेकिन कई दफा ऐसा होता है जब स्टार्स रोमांटिक सीन्स के दौरान हदें पार करते हैं. अनुप्रिया गोयनका ने भी स्टार्स के बहकने का खुलासा किया है. 
 

  • 2/10

सिद्धार्थ कनन संग किए एक पॉडकास्ट में अनुप्रिया ने को-स्टार के इंटीमेट सीन्स के दौरान एक्साइटेड होने का खुलासा किया. ये भी बताया कि एक को-स्टार ने उन्हें गलत तरह से छुआ था.
 

  • 3/10

एक्ट्रेस ने बताया कि इंटीमेट सीन्स के दौरान उनका एक को-स्टार एक्साइटमेंट में लिमिट क्रॉस कर गया था. इससे वो असहज हो गई थीं. किसिंग सीन्स के दौरान ये वाकया हुआ था.
 

Advertisement
  • 4/10

वहीं दूसरी घटना में को-स्टार ने उनकी कमर पर हाथ रखने की बजाय बम पर हाथ रखने की कोशिश की. जिसकी सीन में कोई जरूरत नहीं थी. एक्टर की ये हरकत अनुप्रिया को सही नहीं लगी.
 

  • 5/10

उन्होंने कहा- सीन में मैंने अनकंफर्टेबल कपड़े पहने थे. मुझे लगा था को-स्टार को मालूम होगा कि किसी भी महिला को कमर से पकड़ना सीन को आसान बनाता है. लेकिन उसने हद पार की.
 

  • 6/10

''मैं चाहती तो उस पर चिल्ला सकती थी. लेकिन मैंने ऐसा करना अवॉइड किया. मैंने उसका हाथ पकड़कर अपनी कमर पर रखवाया. उसे आगे से ऐसा ना करने की चेतावनी दी.''
 

Advertisement
  • 7/10

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने को-स्टार को आगाह करते हुए कहा था कि वो लिमिट ना क्रॉस करें. लेकिन उन्हें अफसोस है वो उससे ऐसी हरकत करने की वजह नहीं पूछ सकीं.
 

  • 8/10

एक्ट्रेस ने किसिंग सीन्स को लेकर कहा- ऐसे सीन्स में आप सॉफ्टली kiss कर सकते हो. लेकिन कभी-कभी वो बस आप पर हावी हो जाते हैं. ऐसी हरकत परेशान करती है. 
 

  • 9/10

अनुप्रिया ने 2013 में अपने करियर की शुरुआत की थी. तेलुगू फिल्म पोटुगाडु से एक्टिंग डेब्यू किया था. बॉलीवुड में बॉबी जासूस उनकी पहली मूवी थी.
 

Advertisement
  • 10/10

एक्ट्रेस ने ढिशूम, टाइगर जिंदा है, पद्मावत, वॉर जैसी फिल्मों में काम किया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनुप्रिया काफी एक्टिव हैं.
 

All Photos: Instagram @goenkaanupriya
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement