फिल्म धुरंधर में लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने यलीना का रोल कर सबको अपना दीवाना बनाया. मूवी में उनकी रणवीर सिंह संग जोड़ी बनी. रणवीर और सारा के बीच 20 साल का अंतर है. एज गैप की वजह से भी उनकी पेयरिंग की काफी चर्चा हुई. मूवी में दोनों का रोमांस देखने को मिला.
धुरंधर में सारा के काम की तारीफ हुई. पार्ट 2 में एक्ट्रेस को पहले से ज्यादा दमदार रोल में देखा जाएगा. कम लोग जानते होंगे कि वो बचपन से एक्टिंग कर रही हैं. उनके पिता साउथ के बड़े सुपरस्टार हैं. जानते हैं सारा के बारे में...
20 साल की सारा एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं. वो कई कमर्शियल्स, शॉर्ट हिंदी फिल्म में काम कर चुकी हैं. सारा डेढ़ साल की थीं जब उन्होंने अपना पहला कमर्शियल शूट किया था.
2011 में आई तमिल फिल्म देवा थिरुमगल में सारा के काम को सराहा गया. इसमें उन्होंने एक्टर विक्रम की बेटी का रोल निभाया था. उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर मूवी में काम किया था.
सारा ने धुरंधर से पहले मूवी एक थी डायन, 404, जय हो, जज्बा, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में काम किया है. सारा ने पोन्नियन सेल्वन मूवी में ऐश्वर्या राय के यंग वर्जन यानी छोटी नंदिनी का रोल प्ले किया था.
धुरंधर में सारा के रोल यलीना को चुनने के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने 1300 लड़कियों का ऑडिशन लिया था. लेकिन सबको पछाड़कर सारा की कास्टिंग फाइनल हुई.
सारा रियल लाइफ में ग्लैमरस हैं. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनके 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. धुरंधर से वो पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं. उन्हें फ्यूचर स्टार कहा जा रहा है.
सारा अर्जुन सक्सेसफुल यंग एक्टर्स में गिनी जाती हैं. वो 20 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 10 करोड़ बताई जाती है.
Photos: Instagram @saraarjunn