'15 साल मार खाया हूं... ', बीजेपी की जीत पर खुशी से रो पड़ा कार्यकर्ता

पश्चिम बर्द्धमान जिले में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी का एक कार्यकर्ता भावुक हो गया. पश्चिम बर्द्धमान जिले की बारबानी सीट पर बीजेपी की जीत के बाद पार्टी का एक कार्यकर्ता भावुक हो गया और खुशी में फफक-फफक कर रोने लगा. 

Advertisement
बीजेपी की जीत की खुशी में भावुक हुआ कार्यकर्ता. (Photo: ITG) बीजेपी की जीत की खुशी में भावुक हुआ कार्यकर्ता. (Photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:19 PM IST

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर काउंटिंग जारी है. अब तक के रुझानों में बीजेपी 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस दो सीटों पर आगे है. इस बीच बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान में बीजेपी की जीत के बाद एक कार्यकर्ता भावुक हो गया.

पश्चिम बर्द्धमान जिले में बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी का एक कार्यकर्ता भावुक हो गया. पश्चिम बर्द्धमान जिले की बारबानी सीट पर बीजेपी की जीत के बाद पार्टी का एक कार्यकर्ता भावुक हो गया और खुशी में फफक-फफक कर रोने लगा. 

Advertisement

इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता ने कहा कि हर चुनाव के बाद टीएमसी कार्यकर्ता हमें पीटते थे. हम 15 वर्षों से मार खाते आए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 200 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, 2011 से बंगाल में सत्तासीन ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस इस बार 90 से भी कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. 

बता दें कि बंगाल में यह पहली बार होगा जब बीजेपी सरकार बनाएगी. बीजेपी की परफॉर्मेंस 2021 के चुनाव में भी अच्छी थी लेकिन बहुमत से दूर रह गई थी. वहीं, बीते चुनाव में बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी. पिछली बार बीजेपी का वोट प्रतिशत 38 फीसदी था लेकिन इस बार बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर 45 फीसदी से ज्यादा हो गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement