अमित शाह के रोड शो में उबाल, भवानीपुर में ममता के आवास के पास आमने-सामने आ गए बीजेपी-TMC वर्कर्स

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली रही है. इसी बीच भवानीपुर में अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया.

Advertisement
अमित शाह के रोड शो में बवाल. (photo: ITG) अमित शाह के रोड शो में बवाल. (photo: ITG)

तपस सेनगुप्ता

  • कोलकाता,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया है. इसी दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया. हालांकि, सुरक्षाबलों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया. 

बताया जा रहा है कि अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी का ये रोड शो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास से गुजर रहा था, जहां पहले से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं मौजूद थे. इसी दौरान बीजेपी और टीएमसी वर्कर्स में तीखी नोकझोंक हो गई और दोनों पक्षों के आमने-सामने आ गए. इस घटने से पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया. लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने समय रहते हुए स्थिति को संभाल लिया और दोनों ओर के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कर दिया.

Advertisement

वहीं, तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी के लिए प्रचार जारी रखा. बीजेपी इस बार भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है. अमित शाह का इस क्षेत्र में खुद उतरना यह दर्शाता है कि बीजेपी नंदीग्राम की तरह भवानीपुर में भी आर-पार की लड़ाई के मूड में है.

कल्याण बनर्जी का पलटवार

वहीं, रोड शो में पैदा हुई स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि ये अमित शाह का ड्रामा है. ये यहां ड्रामेबाजी करने के लिए आएं हैं. प्रशासन ने कल से हम लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा रखी है, लेकिन जब हम 4 मई को आएंगे तो मिलेंगे.

उन्होंने अमित के 15 दिन बंगाल में रहने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरे अमित शाह 15 दिन क्या यहां एक महीने रहें, लेकिन 4 मई की शाम को हम लोग अमित शाह को यहां देखना चाहते हैं.

Advertisement

नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे शुभेंदु

उधर, रोड शो और कोलकाता में शुभेंदु के नामांकन दाखिल करने से पहले अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि सिर्फ नंदीग्राम में ही नहीं, बल्कि हमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गृह राज्य में हराना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement