तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है. एक्टर विजय की अगुवाई वाली टीवेके पार्टी ने सभी को चौंकाते हुअ 97 सीटों पर बढ़त बना रखी है जबकि 12 सीटें जीत चुकी है. वहीं, डीएमके 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि सात सीटें जीत चुकी है.
वहीं, एआईएडीएमके 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस चार सीटों पर आगे है जबकि एक सीट जीत चुकी है. ऐसे में खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को एक रिपोर्ट भेजी है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हम सूबे में पांच सीटें जीत रहे हैं और पार्टी को टीवीके को सपोर्ट करने की जरूरत है.
कांग्रेस नेता प्रवीण चक्रबर्ती का कहना है कि विजय की जीत एमजीआर की जीत से बहुत बड़ी है. कांग्रेस और टीवीके नेचुरल सहयोगी हैं. हमारी विचारधारा एक जैसी है. विजय अकेले 35 पार्टियों के खिलाफ लड़े. वह एनटी रामाराव की तरह हैं. राज्य में बदलाव की बहार है और ये स्पष्ट है. बीते पचास वर्षों में हमने पहली बार मौका गंवा दिया. टीवीके से गठबंधन राहुल गांधी तय करेंगे.
नागार्जुन