'त्योहारों के मौके पर ना रद्द हो कर्मचारियों की छुट्टी', हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग से किया अनुरोध

हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के कारण सरकारीकर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जबकि त्योहारों का समय चल रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग से जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को ऐसा नहीं करने का स्पष्ट निर्देश देने का आग्रह किया है.

Advertisement
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. (PTI Photo) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन. (PTI Photo)

aajtak.in

  • रांची,
  • 01 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. बीजेपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर उनकी उम्र में हेरफेर को लेकर हमलावर है. वहीं अब हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी के आगामी झारखंड दौरे के चलते त्योहरों पर भी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिल रही है. उन्होंने चुनाव आयोग से कर्मचारियों को छुट्टी दिलाने का अनुरोध किया है, जिससे वे अपने परिवार के साथ पर्व-त्योहार मना सकें. 

Advertisement

हेमंत सोरेन ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट किया, '31 अक्टूबर को दीपावली थी, अब भैया दूज, सोहराय, गोहाल पूजा, बांधना पर्व और चित्रगुप्त पूजा है और 4 से 8 नवंबर तक छठ महापर्व है. ये पर्व झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. इसमें सभी आमजन, सरकारी कर्मी, पुलिस कर्मी छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं. लेकिन सूचना मिली है कि जिला प्रशासन चुनाव एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कर्मचारियों को किसी प्रकार की छुट्टी नहीं दे रहा है.'

उन्होंने आगे लिखा, 'चुनाव आयोग से अनुरोध है कि जिलों के डीसी और एसपी को स्पष्ट निर्देश दें कि पूजा हेतु इन कर्मियों को छुट्टियां दी जाएं, उनकी छुट्टियां रद्द न हों. साथ ही बड़ी संख्या में बस एवं अन्य वाहनों को जिला प्रशासन ने चुनाव कार्य हेतु जब्त कर रखा है. वे इन वाहनों को 2 से 8 नवंबर तक अस्थायी रूप से छोड़ें, ताकि आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर घर पहुंचने में लोगों को असुविधा न हो.'

Advertisement

इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बरहेट सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने चुनाव आयोग में हलफनामा (शपथ पत्र) दाखिल किया है, उसके मुताबिक उनकी उम्र 5 साल के अंतराल में 7 साल बढ़ गई है. हेमंत ने 2019 में जो नामांकन पत्र भरा था, उसमें उनकी उम्र 42 साल थी, लेकिन इस साल के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 49 साल बताई गई है. बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाकर चुनाव आयोग से हेमंत सोरेन का नामांकन रद्द करने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »