उत्तर प्रदेश के दिग्गज बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह सियासत में आने की तैयारी में हैं, जिसे लेकर उन्होंने संकेत दिए हैं. उनकी यूपी विधानसभा चुनाव में नोएडा से चुनाव लड़ने की चर्चा है. लेकिन शालिनी सिर्फ राजनीति परिवार की बेटी नहीं, बल्कि पढ़ाई और शिक्षा में भी बहुत आगे हैं. लॉ की डिग्री हासिल करने के साथ ही उन्होंने कला और साहित्य में भी खुद को साबित किया है. कुछ समय पहले नोएडा में हुए कवि सम्मेलन में कविता पाठ के बाद उनकी शिक्षा को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई.
कौन हैं शालिनी सिंह?
बता दें कि शालिनी सिंह बृजभूषण शरण सिंह की बेटी हैं और उनकी शादी बिहार के राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले विशाल सिंह से हुई है. हाल ही में नोएडा में एक कवि सम्मेलन में मंच पर कविता पाठ करने के बाद वह सुर्खियों में आई. शालिनी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने डीयू से ही लॉ की डिग्री साहिल की है. यानी वह पेशे से वकील हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी जुड़ी हुई हैं.
यह भी पढ़ें: नया लेबर लॉ नौकरी जाने पर किस तरह करेगा हेल्प? होगा नुकसान या मिलेगा फायदा
इतनी ही नहीं शालिनी सिंह इंंदिरापुरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के साथ जुड़ी हुई हैं. उनके नेतृत्व में गाजियाबाद-एनसीआर, पटना और अयोध्या में छह स्कूल और तीन कॉलेज संचालित हो रहे हैं. फिटनेस प्रेमी शालिनी सिंह एक स्किल्ड शूटर (निशानेबाज) भी हैं.
कला के क्षेत्र में भी कमाया नाम
शालिनी सिंह ने कला और साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. वह कवि सम्मेलनों में नियमित रूप से हिस्सा लेती हैं. पेंटिंग और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं. उनकी कविताओं और लेखन में समाज, परिवार और महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिलती है.
यह भी पढ़ें: प्राइवेट जॉब के साथ करनी है सरकारी नौकरी की तैयारी, तो ये ऑप्शन हैं बेस्ट
aajtak.in