14 जून को एडमिट कार्ड, छात्र खुद चुन सकेंगे शहर... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET UG 2026 में हुए पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा 21 जून को करवाने की घोषणा की है. 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया गया था. इस दौरान सरकार ने शिक्षा माफिया पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और मामले से सीबीआई की जांच के आदेश दिए हैं. 

Advertisement
Education Minister Dharmendra Pradhan announced that NEET UG re-exam candidates will be allowed to choose exam cities and admit cards will be released by June 14, 2026. (Photo: PTI) Education Minister Dharmendra Pradhan announced that NEET UG re-exam candidates will be allowed to choose exam cities and admit cards will be released by June 14, 2026. (Photo: PTI)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में NEET-UG की परीक्षा दोबारा कराने को लेकर कई अहम मुद्दों पर बात की. उन्होंने इस बात को भी स्वीकारा की हमसे गलती हुई है. उन्होंने कहा कि NTA ने NEET-UG परीक्षा के लिए नई तारीख जारी कर दी है. ये दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी. 3 मई को परीक्षा हुई इसके बाद से 7 मई को ये बात सामने आई कि गेस पेपर से कुछ प्रश्न आए हैं. फिर जांच की गई तीन, चार दिन में जब हमें स्पष्टता हुई तो 12 तारीख को परीक्षा रद्द की. हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान परीक्षा से जुड़े कई बदलावों के बारे में भी बात की.

Advertisement

सरकार पेपर लीक को लेकर रही है गंभीरता से  

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि सोशल मीडिया हैंडल से गुमराह किया जा रहा है, कई ऐसी खबरें हैं जो छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित कर रही हैं. सरकार ने तुरंत सीबीआई को आदेश दिए हैं. सीबीआई इस बार तह तक जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार का नेतृत्व इसे गंभीरता से ले रही है. 

छात्रों को फायदा, चुन सकते हैं पसंद का शहर 

शिक्षा मंत्री ने दोबारा NEET परीक्षा आयोजन करने को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. शिक्षा मंत्री ने ये भी साफ कहा कि छात्रों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. देशहित में हमें कड़े फैसले लेने पड़े हैं. उन्होंने बताया कि अनेक सुधारों के सुझाव आए हैं. देश में 1 करोड़ परीक्षा परीक्षा कंडक्ट करता है. परीक्षा कैंसिल होने वाले दिन NTA ने कहा था कि एग्जामिनेशन फीस को रिटर्न करेंगे और आगे वाली परीक्षा की जीरो फीस होगी. हम एक सप्ताह विद्यार्थियों को अपनी पसंद का शहर चुनने का अवसर देंगे. 

Advertisement

अगले साल से ऑनलाइन होगी एग्जाम 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अगले साल से नीट यूजी (NEET UG) की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जिससे पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान बताया कि नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे. इसके अलावा छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement