Advertisement

करियर

इन विभागों में नौकरी का मौका, जल्द कर लें आवेदन, योग्यता के मुताबिक मिलेगी सैलरी

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST
  • 1/5

सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए यह समय बेहद खास है. देशभर के अलग-अलग विभागों में नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जो लंबे समय से सरकारी जॉब पाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वह इन पदों पर आवेदन कर अपनी तैयारी तेज कर सकते हैं. चलिए जान लेते हैं कि किन-किन विभागों भर्ती का अच्छा चांस है.  
 

  • 2/5

मध्य प्रदेश के स्कूलों में टीचरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. इस दौरान 80 हजार गेस्ट टीचर्स की पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ऐसे में इन खाली पदों पर जांच की जा रही है जिसके बाद से मार्च में खाली हो रहे पदों पर भर्ती की जाएगी.  
 

  • 3/5

इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) फाउंडरेशन ने अपने SBI यूथ फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. बता दें कि SBI फांउडेशन का ये 14वां फेलोशिप प्रोग्राम है, जो ग्रामीण भारत में बदलाव लाने के लिहाज से युवाओं के लिए शुरू किया गया है. 
 

Advertisement
  • 4/5

इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवार 13 महीने के लिए अलग-अलग राज्यों में NGOs के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और महिला सशक्तिकरण जैसे फील्ड में काम करेंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को 1 लाख से अधिक का स्टाइपेंड मिलेगा. 
 

  • 5/5

बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के पास भी बेहद खास मौका है. बिहार सरकार 1.35 लाख से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रही है. ये भर्ती शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में होनी है. ये जानकारी नीतीश कुमार के मंत्रियों ने विधानसभा में दी है. 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement