गुरुग्राम: प्रेम प्रसंग में अस्पताल के गार्ड ने दूसरे गार्ड की ली जान

त्रिकोणीय प्यार के चक्कर में गार्ड जुगल की हत्या. हत्यारोपी नोफील अनवर ने दूसरे गार्ड जुगल किशोर को चाकू से गोद कर मारा.

Advertisement
हत्यारोपी नोफिल अनवर (फोटो-नीरज वशिष्ठ) हत्यारोपी नोफिल अनवर (फोटो-नीरज वशिष्ठ)

aajtak.in

  • गुरुग्राम,
  • 07 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

गुरुग्राम में शीतला अस्पताल के दो सुरक्षा गार्ड में हुए झगड़े के बाद हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मात्र कुछ घंटों में ही हत्यारोपी नोफिल अनवर को यूपी के सिकंदराबाद से न केवल गिरफ्तार कर लिया बल्कि हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस की मानें तो हत्यारोपी रात को हुए झगड़े के बाद अपने परिजनों के साथ घर जाते वक्त ही गार्ड जुगल किशोर को मारने की पूरी साजिश रच चुका था. इसी साजिश के तहत सुबह 5 बजे अपने साथ बैग में लाए चाकू से एक के बाद एक 15 से ज्यादा वार कर जुगल किशोर की बेरहमी से हत्या कर मौके से फरार हो गया.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबित मृतक जुगल किशोर और नोफिल अनवर के बीच किसी महिला को लेकर त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह बात कहीं न कहीं नोफिल अनवर को परेशान किए हुए थी. बीते एक हफ्ते से दोनों गार्डों के बीच किसी महिला मित्र से रिश्ते को लेकर कई बार झगड़ा हुआ. वारदात से ठीक कुछ घंटे पहले यानी बीती 4 अप्रैल की रात 11 बजे दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में हाथापाई तक हो गई. तब किसी तरह अस्पताल प्रबंधन ने नोफिल अनवर के परिजनों को बुला कर उसे अस्पताल से ले जाने को कहा. उस वक्त तो नोफिल वहां से चला गया लेकिन सुबह 5 बजे अपने खतरनाक मंसूबों को अंजाम दे कर मौके से फरार हो गया.

पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने शुरू में पूछताछ में बरगलाने की कोशिश की लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर बेरहमी से की गई हत्या का खुलासा कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »