फ़िल्मी अंदाज में अंजाम दी थी लूट, 4 लुटेरे गिरफ्तार, 518 किलो चांदी बरामद

दिल्ली से सटे यूपी के जिला गौतमबुद्धनगर में 618 किलो चांदी की लूट का खुलासा करते हुए जेवर पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 518 किलो चांदी भी बरामद कर ली है. इन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में व्यापार कर अधिकारी बनकर बीती 3 मार्च को जेवर इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

Advertisement
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 11 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 9:43 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के जिला गौतमबुद्धनगर में 618 किलो चांदी की लूट का खुलासा करते हुए जेवर पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 518 किलो चांदी भी बरामद कर ली है. इन बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में व्यापार कर अधिकारी बनकर बीती 3 मार्च को जेवर इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

Advertisement

पकड़े गए अश्वनी, हासिम, अब्दुल्ला और बबलू के रूप में हुई है. चारों आरोपी दिल्ली के रहने वाले बताये जा रहे हैं. उनके कब्जे से लूटी गई चांदी के बने आभूषण बरामद किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई इनोवा कार, नीली बत्ती, एक पिस्टल, एक तमंचा, दो मैगजीन पिस्टल, आठ कारतूस जिंदा बरामद किए गए हैं.

इन शातिर बदमाशों को फर्जी आईडी पर सिम देने वाले तीन बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. इन बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा से मात्र डेढ़ किलोमीटर पहले आगरा से आ रही ब्लू डार्ट कंपनी की केंटर सेलटैक्स रोका था. इसके बाद ये लोग चांदी से भरे केंटर को चालक और गनमैन सहित अगवा कर फरार हो गए थे.

इस वारदात की शिकायत आगरा निवासी कुलदीप सिंह डोगरा ने जेवर थाना पुलिस को दर्ज कराई थी. जिसका खुलासा करते हुए जेवर थाना पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »