'मैंने तुम्हारी सबसे कीमती चीज तुमसे छीन ली...' 11 साल के दिव्यांश को मारकर पूजा ने किया था बॉयफ्रेंड को कॉल

Delhi News: राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के बच्चे के हत्याकांड का खुलासा पुलिस कर दिया है. करीब 300 CCTV कैमरे और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 11 साल के मासूम की कातिल युवती पकड़ी गई. आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था. 

Advertisement
11 साल के दिव्यांश की पूजा ने कर दी थी हत्या. 11 साल के दिव्यांश की पूजा ने कर दी थी हत्या.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:27 PM IST

नई दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में हुए 11 साल के दिव्यांश उर्फ बिट्टू मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है. कातिल पूजा ने दिव्यांश के पिता यानी अपने बॉयफ्रेंड जितेंद्र को कॉल करके कहा था- "मैंने तुम्हारी सबसे कीमती चीज तुमसे छीन ली..''  

करीब 300 CCTV कैमरे और 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद 11 साल के मासूम की कातिल युवती पूजा पकड़ी गई थी. 11 साल के दिव्यांश की बीते दिनों गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी पूजा ने हत्या के बाद मासूम के शव को घर के बेड में ही छिपा दिया था. 

Advertisement

पूछताछ में आरोपी पूजा ने पुलिस को बताया कि बेवफाई से नाराज होकर उसने शादीशुदा प्रेमी जितेंद्र के मासूम बेटे की हत्या की. वह मृतक दिव्यांश के पिता जितेंद्र के साथ साल 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में थी. जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक देकर पूजा से शादी का वादा किया था. लेकिन जितेंद्र साल 2022 में पूजा को छोड़कर वापस अपनी पत्नी और बेटे दिव्यांश के साथ रहने लगा था. 

दिव्यांश के मर्डर की आरोपी युवती पूजा.

आर्य समाज मंदिर में की थी शादी

कथित तौर पर, पूजा कुमारी और जितेंद्र ने 17 अक्टूबर, 2019 को आर्य समाज के एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन कोर्ट मैरिज संभव नहीं थी, क्योंकि जितेंद्र ने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया था.

पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र ने पूजा कुमारी को आश्वासन दिया था कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद कोर्ट में शादी करेगा. हालांकि, जितेंद्र और पूजा कुमारी एक मकान किराए पर लेकर एक साथ रहने लगे. पुलिस ने कहा कि दोनों के बीच अक्सर जितेंद्र के तलाक को लेकर झगड़े होते थे. 

Advertisement

प्रेमी को सबक सिखाने के लिए बेटे की हत्या

इस बात को लेकर पूजा अपने प्रेमी जितेंद्र से नाराज थी और उसे सबक सिखाना चाहती थी. पूजा को लगता था कि जितेंद्र ने अपने बेटे दिव्यांश के कारण उससे शादी के लिए इनकार कर दिया. वो दिव्यांश को जितेंद्र और खुद के बीच का कांटा मानने लगी थी. 

बेड में छिपाई लाश 

पूजा ने 10 अगस्त को एक कॉमन फ्रेंड से इंद्रपुरी में जितेंद्र के घर का पता पूछा और जब वहां पहुंची तो घर का दरवाजा खुला था. मासूम दिव्यांश बेड पर सो रहा था और घर में कोई नहीं था, तभी पूजा ने गला घोंटकर मासूम की जान ले ली और उसी बेड में लाश को छिपाकर भाग गई.

ये भी पढ़ें:- घर में घुसी, गला घोंटा और बेड में छिपाया शव...  

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पूजा की पहचान की. उसके बाद पूजा को ट्रेस करने के लिए नजफगढ़-नागलोई रोड पर रणहौला, निहाल विहार और रिशल गार्डन इलाके के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. तब कहीं जाकर 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पूजा को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पूजा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.  

पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवती.

 

 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »