हरिद्वार की पढ़ी-लिखी सोनम कैसे उमर के जाल में फंसी? J&K पुलिस ने किया गिरफ्तार; PAK कनेक्शन-करोड़ों का लेनदेन

हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रही एक ग्रेजुएट युवती सोनम को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध लेनदेन और टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. युवती ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

मुदित अग्रवाल

  • हरिद्वार ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की लखनपुर पुलिस ने हरिद्वार से सोनम नामक एक ग्रेजुएट युवती को गिरफ्तार किया है. ये एक्शन पाकिस्तान के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन के मामले में हुआ है. हरिद्वार पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा की गई इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है. सोनम ने संयुक्त पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने अपनी धनोरी निवासी सहेली के माध्यम से उमर नामक व्यक्ति से संपर्क किया था. उमर के कहने पर उसने 8-10 बैंक खातों की चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड के जरिए करीब 20 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जिसके बदले उसे 2 लाख रुपये कमीशन मिला.

Advertisement

आर्थिक तंगी ने धकेला अपराध के दलदल में

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार की गई युवती सोनम कलियर क्षेत्र की रहने वाली है. वह पढ़ी-लिखी ग्रेजुएट है, लेकिन उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है. परिवार में आय का कोई दूसरा जरिया या सोर्स नहीं होने के कारण वह पैसों की तंगी से जूझ रही थी. 

इसी वित्तीय संकट के दौरान वह धनोरी में रहने वाली अपनी एक सहेली के जरिए उमर नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई, जिसने उसे मोटी कमाई का लालच देकर इस अवैध धंधे में शामिल कर लिया.

उमर और उसके कजन ने बुना था पूरा जाल

पूछताछ में सोनम ने बताया कि जब उसने उमर को अपने परिवार के आर्थिक संकट के बारे में बताया, तो उमर ने उसकी बात अपने एक कजन (भाई) से कराई. इसके बाद उमर ने सोनम को 8-10 अलग-अलग बैंक खातों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक कूरियर के जरिए भेजीं. उमर ने सोनम को पूरा तरीका समझाया कि इन खातों को कैसे एक्टिवेट करना है. इस तरह साजिशकर्ताओं ने सोनम के जरिए देश विरोधी वित्तीय नेटवर्क का जाल बुना.

Advertisement

यूपीआई और एटीएम से ट्रांसफर किए 20 लाख रुपये

योजना के मुताबिक, सोनम के पास मौजूद बैंक खातों में लगातार पैसे भेजे जाते थे. इसके बाद उमर से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर सोनम उन पैसों को दूसरे खातों में ट्रांसफर करती थी. कुछ रकम उसे एटीएम के माध्यम से निकालनी होती थी, तो कुछ पैसे उसे यूपीआई (UPI) के जरिए भेजने होते थे. सोनम ने कुबूल किया है कि वह अब तक इस नेटवर्क के जरिए लगभग 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुकी है और इसके बदले उसे 2 लाख रुपये का कमीशन मिला था.

लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगे की जांच जारी

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की लखनपुर पुलिस ने कलियर थाने से संपर्क कर मामले के जरूरी दस्तावेज पेश किए थे. इसके बाद पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सोनम को गिरफ्तार कर रवाना किया गया है. चूंकि इस मामले का मुख्य मुकदमा पहले से ही जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत है, इसलिए आगे की पूरी इन्वेस्टीगेशन वहीं की पुलिस द्वारा की जा रही है. हरिद्वार पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में है और आगे मिलने वाली जानकारियां साझा की जाएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »