Gold-Silver Rate: US-ईरान युद्ध खत्म... सोना-चांदी में धुआंधार तेजी, अचानक यहां पहुंचा भाव

Gold-Silver Price Rally: सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को तगड़ी तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर ओपनिंग के साथ ही चांदी 7000 रुपये प्रति किलो के आसपास चढ़ गई, तो वहीं सोना भी 3300 रुपये महंगा हो गया.

Advertisement
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले दिन तगड़ा उछाल. (Photo: Reuters) सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले दिन तगड़ा उछाल. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

अमेरिका-ईरान में बात बन (US-Iran Peace Deal Done) गई है और डोनाल्ड ट्रंप ने शांति समझौते पर सहमति बनने का ऐलान कर दिया है. इसके तुरंत बाद जहां शेयर बाजारों में तगड़ी तेजी देखने को मिली, तो वहीं सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव (Gold-Silver Rate Change) देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों की कीमती धातुओं के भाव में अचानक तेज रैली आई है. 

Advertisement

MCX पर सप्ताह के पहले दिन का कारोबार शुरू होते ही जहां 24 कैरेट सोने का वायदा भाव करीब 2700 रुपये की तेजी लेकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया. तो वहीं चांदी की वायदा कीमत में एक झटके में करीब 7000 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल आया है. 

चांदी की कीमत 2.53 लाख के पार
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की वायदा कीमत के बारे में, तो एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price 2,53,345 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा, जबकि बीते शुक्रवार को ये 2,46,186 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई थी. इस हिसाब से चांदी की कीमत झटके में 7,159 रुपये प्रति किलो बढ़ गई. 

भले ही चांदी की कीमत में ये तगड़ा उछाल आया हो, लेकिन इस तेजी के बाद भी चांदी की वायदा कीमत अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती बनी हुई है. जनवरी महीने में MCX Silver Price पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकला था और 4,57,328 रुपये प्रति किलो का हाई लेवल छुआ था, वर्तमान कीमत से तुलना करें, तो चांदी अभी भी
2,11,142 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है. 

Advertisement

Gold रेट में भी आया तगड़ा उछाल 
न सिर्फ चांदी, बल्कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना भी गदर मचाए नजर आया है. MCX Gold Rate  बीते शुक्रवार को 1,50,528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को इस कीमती पीली धातु के भाव (Yellow Metal Price) की शुरुआत 1,53,829 रुपये पर हुई. इस हिसाब से 10 Gram 24 Karat Gold अचानक 3,301 रुपये उछाल गया. 

5 अगस्त की एक्सपायरी वाले सोने का लाइफ टाइम हाई लेवल देखें, तो इसने भी चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए, जनवरी महीने में ही 2 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और 2,04,275 रुपये के हाई लेवल को छुआ था. इस लेवल पर पहुंचने के बाद से इसमें तगड़ी गिरावट देखने को मिली और हालिया तेजी के बाद भी 10 Gram 24 Karat Gold 53,847 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »