Advertisement

बिजनेस

Bajaj ऑटो का शानदार ऑफर, महज 999 रुपये में घर ले जाएं ये बाइक

aajtak.in
  • 21 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 7:17 PM IST
  • 1/6

मंदी से जूझ रहीं ऑटो कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की छूट दे रही हैं. वहीं मंदी की मार टू-व्हीलर इंडस्ट्री पर भी पड़ी है. इससे उबरने के लिए बजाज ऑटो ग्राहकों को एक शानदार ऑफर दे रहा है. बिक्री बढ़ाने के लिए बजाज ऑटो ने 31 अगस्त तक के लिए एक स्कीम लॉन्च की है.

  • 2/6

कंपनी के इस शानदार स्कीम के तहत ग्राहक महज 999 रुपये में बजाज की बाइक घर ले जा सकते हैं. कंपनी को लगता है कि डाउन पेमेंट में कटौती से ग्राहकों की संख्या में इजाफा होगा.

  • 3/6

दरअसल बजाज ऑटो बहुत ही कम डाउन पेमेंट में अपनी पसंद की बाइक खरीदने मौका दे रही है. कंपनी के मुताबिक बजाज CT100, Platina, पल्सर-150, डिस्कवर और Avenger मॉडल के लिए यह डाउन पेमेंट स्कीम शुरू की है.

Advertisement
  • 4/6

इसलिए अगर आपके पास डाउन पेमेंट के लिए भी पैसे नहीं है, तो आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं. बजाज की सीटी-100 बाइक के लिए डाउन पेमेंट 999 रुपये, प्लेटिना के लिए 1199 रुपये और पल्सर-150 के लिए 4,999 रुपये रखा गया गया है. बाकी की रकम किस्तों में देनी होंगी.

  • 5/6

कंपनी के मुताबिक इस स्कीम का फायदा ग्राहक 31 अगस्त तक उठा सकते हैं. इस स्कीम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप बजाज ऑटो की ऑफिशियल वेबसाइट www.bajajauto.com/999offer पर विजिट कर सकते हैं. वेबसाइट पर आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, शहर, डीलर और बाइक मॉडल भरकर सबमिट करना होगा. उसके बाद कंपनी की तरफ से फोन के जरिये आपको इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी.

  • 6/6

गौरतलब है कि कारों की बिक्री में लगातार जारी गिरावट से ऑटो सेक्टर की हालत पतली होती जा रही है और छंटनी का दौर शुरू हो गया है. पिछले तीन महीने में ऑटो इंडस्ट्री से करीब दो लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियों से निकाला गया है. जहां साल-दर-साल आधार पर जुलाई में खुदरा बिक्री में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement