RBI ने बेच डाला 12 अरब डॉलर का सोना? आ गया बयान- No Gold Sold

RBI द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए गोल्ड रिजर्व से सोना बेचने की खबर को लेकर केंद्रीय बैंक ने स्पष्टीकरण जारी किया है और इस तरह की खबरों और रिपोर्टों को सिरे से खारिज किया है.

Advertisement
आरबीआई ने सोना बेचने की खबर को फर्जी बताया. (Photo: ITG) आरबीआई ने सोना बेचने की खबर को फर्जी बताया. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

क्या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के लिए 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचा है? एक रिपोर्ट में इस तरह की खबरें आने के बाद केंद्रीय बैंक की ओर से इसे लेकर बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें इस खबरों को गलत और फर्जी करार दिया गया है. India's Gold Reserve का आंकड़ा शेयर करते हुए कहा गया है कि भारत में गोल्ड रिजर्व स्थिर बना हुआ है. इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सिर्फ रिजर्व बैंक द्वारा प्रकाशित की गई जानकारी पर ही भरोसा करें. 

Advertisement

'ये खबरें फर्जी और गलत'
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि केंद्रीय बैंक ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार की रक्षा के लिए अपने सोने के भंडार का कुछ हिस्सा कम कर दिया है. वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध से पैदा हुए हालातों को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा गया था कि केंद्रीय बैंक ने करीब 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचने का बात कही गई थी. इसे लेकर आरबीआई ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी करते हुए इन खबरों का खंडन किया और कहा गोल्ड रिजर्व में कोई कमी नहीं की गई है. 

देश के पास 880 टन Gold
केंद्रीय बैंक ने खबरों को खारिज करते हुए एक प्रेस रिलीज में कहा है कि, 'भारतीय रिजर्व बैंक को मीडिया रिपोर्ट्स में सोना बेचने से जुड़ी खबरें मिली हैं. आरबीआई इस बात पर जोर देता है और तस्वीर साफ करता है कि इस तरह की खबरें सही नहीं हैं.' RBI ने आगे कहा कि 3 जून तक सोने का फिजिकल रिजर्व 880.52 टन पर अपरिवर्तित है. बैंक की ओर से आम जनता को सलाह दी गई है कि वे ऐसे मामलों में समय-समय पर आरबीआई की ओर से दिए जाने वाले अपडेट पर ही भरोसा करें.

Advertisement

PIB ने किया फैक्ट चेक, कहा- फर्जी
केंद्रीय बैंक की ओर से स्पष्टीकरण जारी किए जाने के अलावा प्रेस इंफॉर्मेशन  ब्यूरो यानी PIB ने भी इस रिपोर्ट का फैक्ट चेक कर इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर पीआईबी की ओर से की गई पोस्ट में कहा गया है कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा सितंबर 2025 के अंत में 13.92 फीसदी से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 16.70 फीसदी हो गया, जबकि 22 मई 2026 तक यह और बढ़कर 16.85 फीसदी पर पहुंच गया था.

इसमें यह भी साफ कहा गया है कि केंद्रीय बैंक आरबीआई अपने मंथली बुलेटिन में सोने के भौतिक भंडार का डेटा शेयर करता है और यह अब तक अपरिवर्तित बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »