Multibagger Stock Crash: पहले 6 महीने में पैसा डबल, अब इस शेयर में दनादन लोअर सर्किट

HDFC Share Lower Circuit: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी एचएफसीएल लिमिटेड के शेयर बेचने की होड़ सी लगी है और इसका भाव लगातार गिर रहा है. बीते दो कारोबारी दिनों से इसमें लोअर सर्किट लग रहा है.

Advertisement
अंत तक नहीं संभल सकता भारतीय शेयर बाजार. (File Photo: ITG) अंत तक नहीं संभल सकता भारतीय शेयर बाजार. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

शेयर बाजार में कब कौन सा शेयर धमाल मचाते हुए अपने निवेशकों को मालामाल कर दे और कब वही स्टॉक झटके में कंगाल बनाने लगे, कहा नहीं जा सकता, लेकिन इसके तमाम उदाहरण हैं. HFCL Share भी कुछ ऐसा ही करता नजर आ रहा है. इस स्टॉक ने पैसे लगाने वालों की रकम महज बीते छह महीने में ही दोगुना से ज्यादा कर दी, लेकिन अब इसमें दनादन लोअर सर्किट (Lower Circuit) लग रहा है.  दो दिन में ये 10% टूट चुका है. इस लगातार गिरावट के चलते निवेशक भी हैरान परेशान हैं. 

Advertisement

आज खुलते ही लोअर सर्किट 
शेयर मार्केट में सोमवार को तगड़ी गिरावट के साथ करोबार की शुरुआत हुई और सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा, जबकि निफ्टी 250 अंकों से ज्यादा फिसलकर खुला. कुछ ऐसा ही हाल HFCL Share का देखने को मिला. अपने पिछले बंद 187 रुपये की तुलना में ये स्टॉक 5% के लोअर सर्किट के साथ 177 रुपये पर ओपन हुआ. 

ये लगातार दूसरा कारोबारी दिन है, जब HFCL Lower Circuit देखने को मिला. शेयर में गिरावट का असर कंपनी की मार्केट वैल्यू पर भी देखने को मिल रहा है और ये घटकर 25,660 करोड़ रुपये रह गया है.  

क्या करती है कंपनी? 
HFCL लिमिटेड टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी फर्म है. ये कंपनी ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) बनाती है. इसके अलावा ब्रॉडबैंड प्रोजेक्ट्स में यूज होने वाले 4G-5G नेटवर्क के लिए उपकरण मुहैया कराती है. इनमें वायरलेस एक्सेस पॉइंट, राउटर शामिल हैं, इसके अलावा नेटवर्किंग सॉल्यूशंस भी दिया जाता है. इसके अलावा सेना और सिक्योरिटी एजेंसियों के लिए कम्युनिकेशन सिस्टम का काम भी एचएफसीएल देखती है. 

Advertisement

छह महीने में बना था मल्टीबैगर
दो दिन से लोअर सर्किट हिट कर रहा ये शेयर बेहद ही कम समय में अपने निवेशकों को मालामाल करने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ छह महीने में ही इसमें पैसे लगाने वाले निवेशकों की रकम दोगुने से ज्यादा हो गई है. इस दौरान निवेशकों को ताबड़तोड़ 168 फीसदी का रिटर्न हासिल हुआ है और हर एक शेयर पर 111 रुपये का फायदा हुआ है. 

5 साल में इतना दिया रिटर्न 
HFCL Share Return पर नजर डालें, तो बीते एक साल में इस स्टॉक ने जितना रिटर्न दिया, उससे कहीं ज्यादा बीते छह महीनों में दे दिया. सालभर में इस शेयर का भाव 93 फीसदी या 85 रुपये बढ़ा है. अब बात पांच साल की परफॉर्मेंस की करें, तो 11 जून 2021 को एक शेयर की कीमत महज 50 रुपये थी और इस हिसाब से निवेशकों को मिले रिटर्न का आंकड़ा 253% रहा. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »