Gold-Silver Price Today: चांदी का रेट गिरा, सोना आज भी महंगा, जानें कितनी बढ़ी 22-24 कैरेट गोल्ड की कीमत

Sona-Chandi Rates: सोना-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है. भारतीय सर्राफा बाजार में 4 जून 2026 को गोल्ड की कीमतों में फिर इजाफा देखने को मिला है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बनी हुई है. जबकि चांदी का भाव गिरने के साथ अब 2 लाख 60 हजार रुपये से नीचे आ गया है. आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट्स.

Advertisement
Gold-Silver Rates Today 4 June 2026: 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार के पार Gold-Silver Rates Today 4 June 2026: 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 42 हजार के पार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

Today Gold-Silver Prices: 4 जून 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है,  जबकि सोने के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये के पार ही है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा है. 

Advertisement

ibjarates.com पर 4 जून 2026 (गुरुवार), सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 154958 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते कारोबारी दिन शाम को 154415 रुपये था. जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142512 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना बदला सोना-चांदी का रेट 

  शुद्धता बुधवार शाम का रेट गुरुवार सुबह का रेट कितने रुपये महंगा/सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     155036 155581  545 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      154415 154958  543 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      142013 142512  499 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      116277 116686  409 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      90696 91015  319 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      261575 259143
 2432 रुपये सस्ती

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. जबकि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »