₹3 का शेयर 3.30 लाख के पार, MRF को पछाड़ बना था सबसे महंगा स्टॉक, अब कर रहा कंगाल!

MRF Share से देश के सबसे महंगे स्टॉक का तमगा छीनने वाले Elcid Investment Ltd का शेयर अब लगातार टूट रहा है और अपने हाई लेवल से इसकी कीमत 2.17 लाख रुपये तक कम हो चुकी है.

Advertisement
गिरावट से उबर नहीं पा रहा एमआरएफ को पीछे छोड़ने वाला एल्सिड स्टॉक. (Photo: ITG) गिरावट से उबर नहीं पा रहा एमआरएफ को पीछे छोड़ने वाला एल्सिड स्टॉक. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

शेयर बाजार (Stock Market) में कब कौन सा स्टॉक अपने निवेशकों को फर्श से अर्श पर पहुंचाकर मालामाल कर दे और कौन सा गिराकर कंगाल बना दे, ये भविष्यवाणी करना मुश्किल है. लेकिन इस तरह का उतार-चढ़ाव कई शेयरों में देखने को मिला है, जिनमें पैसे लगाने वाले झटके में अमीर हो गए और फिर देखते ही देखते उन्हें नुकसान होता चला गया.

Advertisement

इसका बड़ा उदाहरण है, एक 3 रुपये वाला Multibagger Stock, जिसमें एकदम ऐसा उछाल आया था कि सभी हैरान रह गए थे, हो भी क्यों न महज पांच महीने में ही इस शेयर की कीमत 3 लाख रुपये के पार निकल गई और 1 लाख लगाने वाले करोड़ों के मालिक बन गए. यही नहीं देश के सबसे महंगे शेयर का तमगा भी इसने MRF Stock से छीनकर अपने नाम कर लिया था. आइए जानते हैं झटके में करोड़पति बनाने वाले शेयर के निवेशकों का अब कैसा हाल है? 

93,61,751% का धांसू रिटर्न
हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, उसका नाम है एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड स्टॉक (Elcid Investment Share), जो मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में अलग ही पहचान बना चुका है. शेयर मार्केट की Penny Stock कैटेगरी में शामिल इस शेयर का दाम बीते 21 जून 2024 को महद 3.53 रुपये था, लेकिन पांच महीने के बाद ही 8 नवंबर 2024 को इसकी कीमत (Elcid Investment Share Price) 3.30 लाख रुपये के पार निकल गया. इस हिसाब से देखें तो इन पांच महीने के आसपास 93,61,751%  का रिटर्न दिया. 

Advertisement

तगड़ी गिरावट से निवेशक हैरान
इस शेयर ने अचानक 3 रुपये से 3 लाख के पार निकलकर हैरान किया था, तो वहीं इस हाई पर पहुंचने के बाद स्टॉक में शुरू हुई तेज गिरावट ने भी पैसे लगाने वालों को हैरान कर दिया. गिरावट का सिलसिला अभी तक जारी है और झटके में अमीर बने इन्वेस्टर अब कंगाल होते नजर आ रहे हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 3,30,473.35 रुपये से गिरकर बीते शुक्रवार 13 फरवरी तक ये 1,12,800 रुपये पर आ गया है. यानी शेयर का भाव 2,17,673.35 रुपये कम हो गया है. 

MRF फिर देश का सबसे महंगा स्टॉक 
Elcid Investment Stock में आए तेज उछाल के चलते ये देखते ही देखते देश का सबसे महंगा स्टॉक बन गया था और एमआरएफ शेयर (MRF Stock) से ये ताज छीनकर अपने नाम कर लिया था, लेकिन अब फिर से एमआरएफ का शेयर इससे महंगा हो चुका है और India's Expensive Stock का तमगा वापस पा चुका है. 

वर्तमान भाव से तुलना करें, तो जहां Elcid Share Price सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 1,13,400 रुपये है, तो वहीं MRF Share गिरावट के बावजूद 1,50,000 रुपये पर क्लोज हुआ. मतलब ये करोड़पति पेनी स्टॉक की तुलना में अभी 37,200 रुपये महंगा है. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement