गैस कटर से ATM काटकर 2.11 लाख की चोरी, स्कॉर्पियो गैंग की पूरी करतूत CCTV में कैद

समस्तीपुर में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने केनरा बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर 2 लाख 11 हजार रुपये लूट लिए. घटना तड़के करीब 3 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड पर हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण कर जांच तेज करने के निर्देश दिए. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.

Advertisement
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.(Photo: Jahangir Alam/ITG) पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.(Photo: Jahangir Alam/ITG)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

बिहार के समस्तीपुर जिले में बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने केनरा बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 2 लाख 11 हजार रुपये उड़ा लिए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर जांच में जुट गई है.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच तेज करने के निर्देश दिए. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास जारी है.

यह भी पढ़ें: खेत में लाश, गला दबाकर हत्या और अनजान कातिल... पुलिस के लिए पहेली बनी समस्तीपुर के अमीन की डेथ मिस्ट्री

वारदात का तरीका और घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित केनरा बैंक एटीएम के पास सुबह करीब 3 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी. वाहन से चार बदमाश उतरे, जिनमें से कुछ एटीएम के अंदर घुस गए. इसके बाद एक बदमाश गैस कटर मशीन लेकर अंदर गया और एटीएम को काटने की तैयारी शुरू कर दी.

Advertisement

देखें वीडियो...

बदमाशों ने एटीएम का शटर गिरा दिया, ताकि बाहर से किसी को शक न हो. कुछ ही देर में गैस कटर से मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली गई. इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

बैंक कर्मियों को सुबह मिली जानकारी

सुबह जब बैंक कर्मचारी एटीएम पहुंचे तो मशीन की हालत देखकर दंग रह गए. तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement